वडोदरा में भीषण एक्सीडेंट! महिला की मौत, आरोपी चिल्लाया – "एक और राउंड!" देखिए वीडियो!

वडोदरा के मुक्तानंद क्रॉस रोड पर तेज रफ्तार कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, चार घायल हुए। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, शराब पीने से इनकार।

Vyom Tiwari
Published on: 15 March 2025 11:20 PM IST
वडोदरा में भीषण एक्सीडेंट! महिला की मौत, आरोपी चिल्लाया – एक और राउंड! देखिए वीडियो!
X
गुजरात के वडोदरा में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर जोर-जोर से चिल्ला रहा है। यह घटना करेलीबाग इलाके के मुक्तानंद क्रॉस रोड के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 23 साल के रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब सवाल यह है कि रक्षित चौरसिया आखिर कौन है?
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story