Usman Ghani Arested: बीजेपी से निष्कासित उस्मान गनी गिरफ्तार, थाने में किया था विवाद

Pushpendra Trivedi
Published on: 28 April 2024 7:29 PM IST
Usman Ghani Arested: बीजेपी से निष्कासित उस्मान गनी गिरफ्तार, थाने में किया था विवाद
X
Usman Ghani Arested: बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित उस्मान गनी को राजस्थान पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के मुताबिक गश्त के दौरान उस्मान गनी ने पुलिस थाने के सामने पुलिसकर्मियों से उलझते हुए बदसलूकी की थी। इसके बाद मुक्ता प्रसाद पुलिस ने शांति भंग की धारा के तहत उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। इसी हफ्ते में भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था।
पीएम के बयान पर जताई थी आपत्ति
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ST-SC और आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि भले ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हो लेकिन भाजपा अकेली नरेंद्र मोदी की पार्टी नहीं है। पार्टी का कहना था कि उस्मान गनी (Usman Ghani Arested) ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बीजेपी की छवि धूमिल की है। इसी को संज्ञान में लेते हुए पार्टी ने उसे 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। हालंकि, उस्मान गनी की गिरफ्तारी पर सियासी पंडित इसे प्रधानमंत्री के विरोध का नतीजा बता रहे हैं।
बीजेपी में इस पद पर रहे गनी
बता दें कि उस्मान गनी पहले ABVP के कार्यकर्ता रह चुके हैं। फिर वे वर्ष 2005 में बीजेपी में शामिल हुए, तभी से वो पार्टी के साथ बने रहे। उस्मान गनी गिरफ्तारी से पहले बीजेपी में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इससे पहले वो उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। यह भी पढ़ें: Criminal Attack On Police Bharatpur : साइबर ठगों में खाकी का भी नहीं खौफ, पुलिस पर हमला कर ठग को छुड़ा ले गए बदमाश
Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story