टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करेंगी इस्तेमाल, तो रंगत में भी आएगा निखार

यहां हम आपको टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल और उसके अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Pooja
Published on: 4 May 2025 5:19 PM IST
टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करेंगी इस्तेमाल, तो रंगत में भी आएगा निखार
X
कड़कती धूप में अगर आप बिना फेस कवर किए बाहर निकलते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर होता है और त्वचा झुलस जाती है। इसे टैनिंग कहते है। वैसे तो टैनिंग को दूर करने के दावे के साथ मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन आप मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। यह टैनिंग को दूर करने का सबसे सस्ता, आसान और नेचुरल उपाय है।

टैनिंग दूर करने के अलावा, स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

बता दें कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ सनबर्न ही नहीं हटाती है, बल्कि स्किन के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होती है। आइए आपको मुल्तानी मिट्टी के स्किन के लिए ढेर सारे फायदों के बारे में बताते हैं।
  • स्किन की जलन और सूजन को दूर करे
  • त्वचा की गंदगी निकालकर नेचुरली डिटॉक्सीफाई करे
  • टैनिंग को कम कर स्किन की रंगत को निखारे
  • त्वचा को मुलायम बनाए
  • त्वचा की खुष्की दूर कर त्वचा में नमी बनाए रखे

मुल्तानी मिट्टी का कैसे करें इस्तेमाल?

वैसे, तो मुल्तानी मिट्टी को आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए पहले मुल्तानी मिट्टी को पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसके एक चम्मच पाउडर को 3 चम्मच गुलाबजल में भिगोकर रख दें। जब पाउडर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए, फिर इसे अच्छे से मिक्स करके पूरे चेहरे पर लगा लें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। आप ठंडक महसूस करने के साथ-साथ त्वचा में निखार भी महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story