USA and UK का यमन के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला, एशिया में बढ़ सकता है तनाव

Prashant Dixit
Published on: 12 Jan 2024 12:38 PM IST
USA and UK का यमन के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला, एशिया में बढ़ सकता है तनाव
X
USA and UK: अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन दोनों देशों की सेनाओं ने यमन में कई जगहों पर विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इनके हवाई हमलों में हूती विद्रोहियों का बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिका-ब्रिटेन (USA and UK)के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है।
हूती विद्रोहियों पर हमले की पुष्टि
व्हाइट हाउस ने बयान जारी करके ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर हमले की पुष्टि की है। इस्राइल हमास युद्ध के बाद से हूती विद्रोहियों द्वारा फलस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर इलाके में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा था। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। अमेरिका-ब्रिटेन (USA and UK) की नौसेना ने कई बार विद्रोहियों के हमलों के नाकाम किया था। अमेरिका ने चेतावनी दी थी। कि अगर हमले नहीं रुके तो इसके बड़े दुष्परिणाम होंगे।
यह भी पढ़े: दुनिया के इन 62 देशों में बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट
USA-UK के खिलाफ जंग का ऐलान
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी थी। भारत ने भी अपने पांच युद्धक जहाजों को अरब सागर व लाल सागर में तैनात किया है। ताकि हूती विद्रोहियों के हमलों को नाकाम किया जा सके। इस हवाई हमले के बाद हूतियों ने अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोतों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। यमन के विदेश मंत्री हुसैन अल-एजी ने कहा कि हमारे देश पर अमेरिका और ब्रिटेन (USA and UK) सेना ने पनडुब्बियों और फाइटर जेट द्वारा बड़े पैमाने पर आक्रामक हमला किया है।
अमेरिका और ब्रिटेन पर जवाबी हमले 
उन्होंने आगे कहा कि यमन पर हमले के अमेरिका और ब्रिटेन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि अमेरिका-ब्रिटेन (USA and UK) को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हूती समूह के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल सलाम जहाफ ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि पश्चिमी सहयोगियों के हमले के जवाब में हमारे बलों ने लाल सागर में अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोतों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। यमन में जो हमले हुए, उनका हिसाब अमेरिका से चुकता किया जाएगा।
यह भी पढ़े: दुनिया के इन 62 देशों में बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट
OTT INDIA आपको खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story