नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी

Surya Soni
Published on: 26 Dec 2025 12:20 PM IST
नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी
X
US Airstrikes ISIS: नाइजीरिया में पिछले काफी सालों से ISIS के आतंकवादियों ने मौत का कोहराम मचा रखा था। इस दौरान कई आम नागरिकों ने अपनी जान भी गंवा दी। पिछले कई महीनों से इस मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निगरानी बना रखी थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ISIS के आतंकवादियों का सफाया करने की बात भी कहीं थी। अब अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर कई 'घातक' हवाई हमले किए हैं।

ईसाइयों को निशाना बना रहे थे: डोनाल्ड ट्रंप

बता दें नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी सेना के हमले की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''मैंने पहले ही इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और आज रात ऐसा ही हुआ। ये मासूम ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और बेरहमी से मार रहे थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा..?

बता दें सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ''ये हमले उनके आदेश पर किए गए और उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में काम कर रहे ISIS लड़ाकों को निशाना बनाया गया। आतंकवादी मुख्य रूप से मासूम ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और बेरहमी से मार रहे थे। हिंसा उस स्तर पर पहुंच गई है, जो कई सालों, और यहां तक कि सदियों से नहीं देखी गई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी सेना ने बड़ा हमला किया। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिपार्टमेंट ऑफ वार ने फुटेज जारी किया है। डिपार्टमेंट ऑफ वार ने कहा कि ये हमले रात भर चले और इस ऑपरेशन को 'शक्ति के बल पर शांति' का प्रदर्शन बताया गया। अमेरिका ने हाल ही में इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट के तहत नाइजीरिया को 'खास चिंता वाला देश' घोषित किया है।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला
Surya Soni

Surya Soni

Next Story