Urine Infection: अगर बार-बार हो रहा है यूरिन इन्फेक्शन, तो ये जूस दिलाएगा फायदा

अगर आपको बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होता है। इलाज करवाने के बाद भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Jyoti Patel
Published on: 25 March 2025 8:47 AM IST
Urine Infection: अगर बार-बार हो रहा है यूरिन इन्फेक्शन, तो ये जूस दिलाएगा फायदा
X
Urine Infection:अगर आपको बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होता है। इलाज करवाने के बाद भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आपको कुछ घरेलु नुस्खे अपनाने चाहिए। इसकलए लिए आपको क्रैनबेर्री का जूस पीना चाहिए। क्रैनबेरी छोटे, गोल और गहरे लाल रंग के फल होते हैं, जो ब्लूबेरी जैसे दिखते हैं। इनका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है, इसलिए लोग इन्हें सीधे खाना पसंद नहीं करते। ज्यादातर लोग क्रैनबेरी को सुखाकर या उसका जूस निकालकर पीते हैं। इस छोटे से फल में प्रोटीन, फैट, कैलोरी, चीनी, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी चीजें आपके शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि क्रैनबेरी यूरिन इंफेक्शन में कैसे मदद कर सकता है।

यूटीआई में क्यों फायदेमंद है क्रैनबेरी जूस

यूरिन इंफेक्शन (UTI) के इलाज में क्रैनबेरी जूस को आमतौर पर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस फल में प्रो-एंथोसायनिडिन नामक तत्व होते हैं, जिनमें प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। ये गुण यूटीआई में आराम दिला सकते हैं। विशेष रूप से, यह एस्चेरिचिया कोली (Escherichia coli) नामक बैक्टीरिया को मूत्राशय और मूत्र मार्ग की दीवारों से चिपकने से रोकने में सहायक हो सकता है, जो अक्सर संक्रमण का कारण बनता है। यदि आपको यूरिन इंफेक्शन है, तो यह सलाह दी जाती है कि आप बिना चीनी वाला क्रैनबेरी जूस ही पिएं।

कितना पिएं जूस

अगर आप हर दिन लगभग 200 मिलीलीटर क्रैनबेरी का रस पीते हैं, तो आपको किडनी से संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी में पथरी बनने का खतरा भी कम हो जाता है।

क्रैनबेरी का जूस बनाने का तरीका

एक बड़े गिलास में 200 मिलीलीटर पानी और 200 मिलीलीटर क्रैनबेरी जूस डालें। फिर उसमें 1 चम्मच सेब का सिरका, आधा नींबू का रस और 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं। आपका जूस तैयार है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें: 
World TB Day: टीबी के उपचार और रिकवरी में डाइट निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका, जानिए कैसे Green Tea for Weight Loss: रोज एक कप ग्रीन टी से होगा वजन कम, और भी हैं फायदे
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story