एक किलो यूरेनियम में कितनी ताकत? जानिए क्यों है ये धातु इतनी महंगी

एक किलो यूरेनियम में कितनी ऊर्जा? परमाणु बम से बिजली तक, जानिए क्यों है ये धातु इतनी महंगी। आसान हिंदी में यूरेनियम की ताकत और कीमत की पूरी कहानी।

Girijansh Gopalan
Published on: 11 May 2025 9:17 PM IST
एक किलो यूरेनियम में कितनी ताकत? जानिए क्यों है ये धातु इतनी महंगी
X
यूरेनियम का नाम तो आपने साइंस की किताबों में जरूर पढ़ा होगा। इसका केमिकल सिंबल U है और परमाणु नंबर 92। ये चांदी जैसी चमक वाली धातु है, जो समय के साथ धीरे-धीरे खत्म होती जाती है। परमाणु बम हो या न्यूक्लियर पावर प्लांट, यूरेनियम के बिना काम नहीं चलता। बिजली बनाने से लेकर मेडिकल फील्ड और रेडियोधर्मी आइसोटोप तक, इसका इस्तेमाल ढेर सारी जगहों पर होता है। लेकिन ये इंसानों और पर्यावरण के लिए खतरनाक भी है। चलिए, आपको बताते हैं कि एक किलो यूरेनियम में कितनी ताकत होती है और ये इतना महंगा क्यों है।

एक किलो यूरेनियम की ताकत

भारत में यूरेनियम के भंडार आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और कर्नाटक में मिलते हैं। हमारे देश में यूरेनियम खनन की अच्छी खासी क्षमता है और परमाणु हथियारों के लिए भी इसका प्रोडक्शन होता है। सरकारी और प्राइवेट कंपनियां मिलकर इसे खोदने का काम करती हैं। यूरेनियम को येलोकेक भी कहते हैं। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के मुताबिक, ये धातु पृथ्वी की सतह, समुद्र, मिट्टी, पानी और यहां तक कि हमारे शरीर में भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पाई जाती है। अब बात पावर की। एक किलो यूरेनियम-235 में करीब 24,000,000 kWh की एनर्जी होती है। यानी ये 27 लाख किलो कोयले जितनी ताकत पैदा कर सकता है। है ना कमाल?

यूरेनियम इतना महंगा क्यों?

एक किलो यूरेनियम-235 अगर पूरी तरह विखंडन (फिशन) करे, तो ये 20 टेराजूल ऊर्जा बना सकता है। ये एनर्जी करीब 1500 टन कोयले के बराबर है। कोयला और तेल की तुलना में यूरेनियम कहीं ज्यादा पावर देता है। लेकिन ये महंगा क्यों? क्योंकि ये परमाणु बम और न्यूक्लियर पावर प्लांट्स का अहम हिस्सा है। इसकी डिमांड हमेशा आसमान छूती है। कुछ देशों, जैसे कजाकिस्तान या कनाडा, में इसके भंडार ढेर सारे हैं, लेकिन कई देशों में ये कम है। ऊपर से यूरेनियम को खोदना, प्रोसेस करना और रिफाइन करना बेहद खर्चीला और पेचीदा काम है। इन सब वजहों से इसकी कीमत बढ़ जाती है।

कितने में मिलता है यूरेनियम?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक किलो यूरेनियम की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास है। लेकिन इसकी कीमत कई चीजों पर टिकी होती है—जैसे इसका टाइप, मार्केट की डिमांड और प्रोडक्शन का खर्च। YCharts के डेटा के मुताबिक, मई 2025 में यूरेनियम की स्पॉट प्राइस 51.83 डॉलर प्रति पाउंड है, जो पिछले महीने से थोड़ी कम है। ये भी पढ़ें:क्या पाकिस्तान के परमाणु कमांड को तबाह करने वाला था भारत? नूर खान एयरबेस पर हमले के बाद डर गए थे शहबाज
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story