पिता की पंक्चर दुकान से बेटे ने IAS परीक्षा पास की, परिवार का गर्व और खुशी का पल!

Rajesh Singhal
Published on: 23 April 2025 1:04 PM IST
पिता की पंक्चर दुकान से बेटे ने IAS परीक्षा पास की, परिवार का गर्व और खुशी का पल!
X

UPSC 2024 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE 2024) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा में 1009 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं। एक-एक कर सबकी कहानियां सामने आने लगी हैं। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के रहने वाले इकबाल अहमद ने UPSC 2024 परीक्षा में सफलता पाई है। उन्हें 998वीं रैंक मिली है। इकबाल अहमद के पिता मकबूल अहमद साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते थे।

पंचर बनाने वाले का बेटा बना IAS

मकबूल अहमद की पंक्चर की दुकान नंदौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास थी। पिछले दो सालों से स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उनकी दुकान बंद है। 22 अप्रैल को घोषित नतीजों में इकबाल अहमद का नाम आया, तो पूरे घर में खुशी मनाई गई। मुश्किल हालात के बीच अपने सपनों को पूरा करने के लिए इकबाल ने कठिन मेहनत की है। इकबाल अहमद के परिवार की बात करें तो वे तीन भाई और दो बहनें हैं। उनके एक भाई पेंटर का काम करते हैं। इकबाल ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन मेंहदावल से पूरी की। फिर उच्च शिक्षा के लिए गोरखपुर चले गए। मौजूदा समय में इकबाल बस्ती जिले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका सपना UPSC में सफल होना था, जो उन्होंने कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें: 
अचानक नहीं हुआ कुछ, महीनो से पाकिस्तान में चल रही थी पहलगाम हमले की साजिश, कौन लोग थे शामिल? Nautapa 2025: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, पूरे नौ दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, धरती पर बरसेगी आग
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story