UP News: दामाद के साथ भागने वाली सास ने पति को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे!

Pushpendra Trivedi
Published on: 16 April 2025 8:41 PM IST
UP News: दामाद के साथ भागने वाली सास ने पति को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे!
X

UP News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दामाद के साथ फरार होने वाली सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सास का पहला वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वो भागने के पीछे की पूरी कहानी बता रही है। वीडियो में सास सपना देवी का कहना है कि उसका पति जितेंद्र शराबी है। वो पूरे दिन नशे में रहता है। कोई काम-धाम तो करता नहीं और ना ही पैसा देता है। साथ ही उसने कहा कि अब वो अपने दामाद को ही पति मान चुकी है और उसी के साथ आगे की जिंदगी गुजर-बसर करना चाहती है।

क्या बोलीं सपना देवी?

जब सपना देवी से मीडिया वालों ने सवाल किए तो उन्होंने अपने पति के बारे में बात करते बताया, “उन्होंने (पति) मुझ पर गंदा आरोप लगाया। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि दामाद के साथ ऐसी गंदी हरकत क्यों करेगी? बोलता है कि तू उसी के साथ भग जा… इस पर मैंने कहा कि मैं बात नहीं करूंगी। अब जो मेरे जिंदगी में आया है वही मेरा पति है।” सास (UP News) सपना ने बताया कि वह बिहार गई थी और दामाद के साथ ही रहना चाहती है। गहने लेकर भागने पर सपना ने जवाब दिया कि वह सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर गई थी। उस पर झूठे आरोप लगाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=YRZ7KMMjl50

सास के साथ रहना चाहता है दामाद

मेरा पति सुबह से शाम तक शराब पीता है। कुछ कमाता नहीं और मुझसे ही पैसे मांगता है। अभी तक एक मकान बनाकर तक नहीं दिया। क्या कर सकता है वो? वहीं, दामाद ने कहा कि अब वह सास के साथ ही रहेगा। फिलहाल, इस समय दोनों अलीगढ़ के मडराक थाने में हैं। पुलिस दोनों से बारी-बारी से पूछताछ में लगी है। दोनों के घरवाले भी थाने पहुंच गए लेकिन अभी तक किसी को भी मिलने नहीं दिया गया। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों थाने में हैं।

वहीं, दोनों की एक ही जिद है कि वह अब साथ में ही रहेंगे। राहुल ने तो यहां तक बताया कि पुलिस ने रूद्रपुर में उसकी लोकेशन ट्रैस कर ली थी। इसी वजह से उसे बिहार भागकर जाना पड़ा। बिहार के मुजफ्फरपुर में वह होटल में काम तलाश रहा था, ताकि आगे का गुजारा हो सके। राहुल ने कहा कि पांच लाख का सोना और साढ़े तीन लाख रुपए नकद ले जाने की बात सरासर झूठ है।

UP News

शादी से 9 दिन पहले घर से भाग गए सास-दामाद

दरअसल, शादी से 9 दिन पहले दामाद राहुल अपनी होने वाली सास सपना देवी को लेकर फरार हो गया था। आरोप लगा था कि सास सपना देवी अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपए कैश और पांच लाख रुपए के जेवर भी ले गई। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया। मां की इस करतूत से बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बेटी ने तो यहां तक कह दिया था कि अब उसका अपनी मां के साथ कोई रिश्ता नहीं है। बस एक ही गुजारिश है कि गहने और पैसे वह वापस कर दें। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म

ये भी पढ़ें: साजिश रच रहे अमित शाह’, ममता बनर्जी ने मोदी को दी चेतावनी, बोलीं....हो रहा कुछ बड़ा!

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story