'उत्तर प्रदेश में अब कचरे से सोना बनाने की तैयारी' योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान

Vivek Chaturvedi
Published on: 26 May 2025 6:16 PM IST
उत्तर प्रदेश में अब कचरे से सोना बनाने की तैयारी योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान
X
UP Government News: उत्तर प्रदेश में अब कचरे से सोना बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि इसके लिए मशीन तैयार की जा रही है। (UP Government News) अभी उसमें थोड़ी दिक्कत है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कचरा निस्तारण को लेकर भी अपनी बात रखी। मंत्री धर्मपाल सिंह क्या बोले? जानिए...

कचरे से सोना बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में कचरे से सोना बनाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ के दो दिन के दौरे के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कचरे से कंचन यानी सोना बनाया जाएगा। इसके लिए मशीन तैयार की जा रही है। हालांकि अभी इसमें थोड़ी दिक्कत है, मगर इसे जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
UP Government News

कचरा निस्तारण की दी नसीहत

मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस दौरान कचरा निस्तारण को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग किया जाना चाहिए। अभी लोग एक साथ ही कचरा नाले-नालियों में फेंक देते हैं, जिससे नालों के बहाव में दिक्कत आती है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि इस तरह के कचरे को अलग-अलग किया जाए। इसके साथ ही नालों की सफाई के दौरान निकाला गया मलबा नालों के किनारे ना डाला जाए। इसका तुरंत निस्तारण किया जाए।

आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा

यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ के प्रभारी मंत्री हैं। वह दो दिन के दौरे पर मेरठ पहुंचे, इस दौरान उन्होंने जनता के बीच चाय पर चर्चा की। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सामाजिक समरसता के साथ काम कर रही है। आम लोगों के बीच चाय पर चर्चा करने से लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के अनारकली बाजार में ब्लॉगिंग... स्कॉटिश यूट्यूबर ने कैसे खोली जासूस यूट्यूबर की पोल ?
यह भी पढ़ें:देश में फिर फैल रहा कोरोना...! अब तक एक हजार मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा पेशेंट
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story