UP Crime News: काले रंग की वजह से पत‍ि को नहीं करती थी पसंद, पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज‍िंदा जलाया

surya soni
Published on: 8 Nov 2023 8:18 PM IST
UP Crime News: काले रंग की वजह से पत‍ि को नहीं करती थी पसंद, पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज‍िंदा जलाया
X
UP Crime News: कुछ ही रोज पहले देश में करवा चौथ के व्रत की धूम देखने को मिली। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लेकिन यूपी में करवा चौथ के कुछ ही दिन बाद एक दिलदहला (UP Crime News) देने वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को कोर्ट ने सजा सुनाई है। यूपी में चार साल पहले इस महिला ने अपने पति को पेट्रोल से जला दिया था। आरोपी महिला को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज‍िंदा जलाया:

बता दें यह मामला चार साल पहले यूपी के संभल में सामने आया था। जब एक महिला ने अपने ही पति को पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जाला दिया था। बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को महिला ने इस खौफनाक वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया था क्योंकि उसे अपने पति का काला रंग पसंद नहीं था। अब इसको लेकर कोर्ट ने करीब चार साल बाद आरोपी महिला को सजा सुनाई है। काले रंग की वजह से पत‍ि की कर दी हत्या: बता दें इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उस रिपोर्ट में मृतक के भाई ने बताया था कि उसके भाई का रंग सांवला होने के चलते उसकी भाभी उसे ताना मारती थी। 5 अप्रैल, 2019 की तड़के वह अपने पिता के साथ खेत पर गया था। तो आरोपी महिला ने उसे पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब चार साल बाद कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है।
यह भी पढ़ें –
 कांग्रेस ने की दो लिस्ट जारी, कुल 61 नामों का किया एलान, किसे कहां से मिला टिकट? OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story