फोन पर सास और दामाद का इश्क, शादी से पहले फरार, जानिए क्या है इस भागने की वजह!

Rajesh Singhal
Published on: 29 April 2025 10:57 AM IST
फोन पर सास और दामाद का इश्क, शादी से पहले फरार, जानिए क्या है इस भागने की वजह!
X
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहले दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे, फिर अचानक दोनों भाग गए। कई दिनों बाद दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। (UP Crime News)कुछ ऐसा ही मामला गोंडा जिले से भी सामने आया है। यहां भी दामाद के साथ सास भाग गई है। महिला के घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी है। 9 मई को लड़की की बरात भी आनी थी।

अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में भागे...

हांलाकी कुछ समय पहले अलीगढ़ के सास-दामाद के भागने का मामला काफी सुर्खियों में था। राहुल नाम का दामाद अपनी होने सास अपना देवी को लेकर भाग गया था। ये मामला सोशल मीडिया पर इस तरह से छाया कि सब लोग जान गए। अब लड़की के परिवार वालों को भी अपने होने वाले दामाद और सास के बीच बातचीत करना अजीब लगने लगा। उन्होंने फैसला किया वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे। लड़की ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया.

सास को लेकर भाग गया दामाद

लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। आगमी मई महीने की 9 तारीख को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। जिस लड़के के साथ पहले उसकी शादी तय हुई थी, वह उसकी मां को लेकर भाग गया। सास के दामाद के साथ भागने की जानकारी जैसे ही घरवालों को हुई, वह हैरान रह गए। आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजन खोड़ारे थाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी।

10 दिन बाद घर में आनी थी बारात

इसी बीच महिला के परिजन खोड़ारे थाने की पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे। खोड़ारे थाने की पुलिस ने दुबौलिया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। दुबौलिया पुलिस ने युवक से संपर्क साधना चाहा, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक, घर से भागने के बाद दोनों अयोध्या के एक मंदिर पहुंचे। वहां शादी करने के बाद दोनों बेंगलुरु चले गए। 10 दिन बाद घर में बारात आनी है। महिला के परिजनों ने कहा कि वह अब गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे. फिलहाल पुलिस सास-दामाद की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें:
भारत का चुप रहना, पाकिस्तान की बुरी किस्मत, ISI अफसर का खात्मा, पाकिस्तान में हड़कंप! सीमा पाहवा ने कही फिल्में छोड़ने की बात, बोलीं- ‘अब हमारी जरूरत नहीं, बिजनेसमैन चला रहे इंडस्ट्री’
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story