UP Cabinet Expansion: आज हो सकता है यूपी कैबिनेट का विस्तार!, ये तीन बड़े नाम मंत्री बनने की लिस्ट में शामिल...

surya soni
Published on: 5 March 2024 12:46 PM IST
UP Cabinet Expansion: आज हो सकता है यूपी कैबिनेट का विस्तार!, ये तीन बड़े नाम मंत्री बनने की लिस्ट में शामिल...
X
UP Cabinet Expansion: देशभर में लोकसभा चुनाव की सुबगुबाहट तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग अगले हफ्ते तक लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इससे पहले भाजपा ने हर राज्य के लिए ख़ास रणनीति तैयार की है। लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण को साधने के लिए पार्टियां जोड़-तोड़ लगा रही है। अब यूपी के कैबिनेट विस्तार (UP Cabinet Expansion) की खबर सुर्खियां बटोर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज या कल यूपी कैबिनेट में विस्तार होने की पूरी संभावना मानी जा रही है।
आज हो सकता है यूपी कैबिनेट का विस्तार!
पिछले कई दिनों से यूपी कैबिनेट के विस्तार की खबर सामने आ रही थी। इससे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। लोकसभा चुनाव से पहले देश में यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में होने वाला ये बदलाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें बीजेपी के कई छोटे सहयोगी दलों के नेताओं को शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को बताया ‘बड़ा भाई’, पीएम मोदी से मांगी मदद
ये तीन बड़े नाम मंत्री बनने की लिस्ट में शामिल...
योगी कैबिनेट में जल्द ही कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनाव के समय भाजपा के खिलाफ रहे कुछ छोटे दलों के नेताओं को यूपी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। पिछले साल सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने सपा का साथ छोड़कर भाजपा के साथ आ गए थे। अब योगी मंत्रिमंडल में ओपी राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के अलावा रालोद के एक या दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी के भी एक-दो विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ओपी राजभर का बड़ा बयान आया सामने:
योगी कैबिनेट में विस्तार की चर्चा के बीच सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। ओपी राजभर कैबिनेट में विस्तार को लेकर कहा कि ''हमें राजभवन या CMO से कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं मिली है। हमें सिर्फ खबर मिली है कि आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही राजभर में किसी भी तरह की मांग को लेकर मना किया है। यह भी पढ़े: फ्रांस में गर्भपात विधेयक को मिली सांविधानिक मंजूरी, बना दुनिया का पहला देश
surya soni

surya soni

Next Story