बागेश्वर बाबा की बढ़ी मुश्किलें! प्रेत दरबार से गायब हुई युवती, एक महिला की मौत
<p>छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन करने गई युवती लापता हो गई है। परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। फिरोजाबाद की एक महिला की मौत हो गयी। इससे बागेश्वर धाम उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। हजारों की संख्या में लोग ब</p>
03:52 PM Feb 16, 2023 IST
छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन करने गई युवती लापता हो गई है। परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। फिरोजाबाद की एक महिला की मौत हो गयी। इससे बागेश्वर धाम उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। हजारों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम में हनुमान मंदिर में दर्शन व बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पर्चियां देने पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री 12 फरवरी से लापता है। उसके पिता के मुताबिक बच्ची बागेश्वर धाम के प्रेत दरबार से लापता हो गई है। बागेश्वर धाम से श्रद्धालुओं और सामान के लापता होने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन दो कारों की चोरी हो गई थी।
इसी दौरान पर्ची जमा कराने आई महिला नीलम देवी की मौत हो गई। महिला के पति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उन्होंने कहा वह परिक्रमा कर रहे थे लेकिन बुधवार को उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है– जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
.