नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Wimbledon 2023: कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता विंबलडन का खिताब

<p>Wimbledon 2023: दुनियाभर में क्रिकेट और फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा टेनिस को देखा जाता है। टेनिस जगत में कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी है जिनकी काफी फैन फॉलोविंग देखने को मिलती है। रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बाद अब टेनिस की दुनिया में कार्लोस अल्कराज का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने मात्र 20 साल की उम्र में कई बड़े कारनामे कर दिखाए हैं। बता दें 20 साल की उम्र में खिलाड़ी इंटरनेशनल लेà</p>
10:11 AM Jul 17, 2023 IST | mediology
<p>Wimbledon 2023: दुनियाभर में क्रिकेट और फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा टेनिस को देखा जाता है। टेनिस जगत में कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी है जिनकी काफी फैन फॉलोविंग देखने को मिलती है। रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बाद अब टेनिस की दुनिया में कार्लोस अल्कराज का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने मात्र 20 साल की उम्र में कई बड़े कारनामे कर दिखाए हैं। बता दें 20 साल की उम्र में खिलाड़ी इंटरनेशनल लेà</p>
Wimbledon 2023: दुनियाभर में क्रिकेट और फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा टेनिस को देखा जाता है। टेनिस जगत में कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी है जिनकी काफी फैन फॉलोविंग देखने को मिलती है। रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बाद अब टेनिस की दुनिया में कार्लोस अल्कराज का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने मात्र 20 साल की उम्र में कई बड़े कारनामे कर दिखाए हैं। बता दें 20 साल की उम्र में खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर खेलने को तैयार भी नहीं होते है, वहीं कार्लोस अल्कराज दुनिया के एक नंबर खिलाड़ी बन गए। रविवार को उन्होंने एक और बड़ा धमाका कर दिया। विंबलडन 2023 के फाइनल में अल्कराज ने जोकोविच को हराकर खिताब जीत लिया है।   
करीब पांच घंटे तक चली खिताबी टक्कर:
कार्लोस अल्कराज ने टेनिस के सबसे अनुभवी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया। नोवाक जोकोविच को इस में काफी पसीना बहाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद उनको हार का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच यह मुकाबला 4 घंटे 42 मिनट का समय तक चला। नोवाक जोकोविच के साथ अल्कराज को पांच सेट तक मुकाबला करना पड़ा। मुकाबले का पहला सेट नोवाक जोकोविच ने 6-2 से अपने नाम किया। 
ये भी पढ़ें: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की करारी हार, भारत ने पारी और 141 रनों से जीता मैच
अल्कराज ने दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब किया अपने नाम:
20 साल के इस स्पेनिश खिलाड़ी का जादू टेनिस में खूब देखने को मिल रहा है। कार्लोस अल्कराज के खिलाफ अब हर खिलाड़ी को खौफ आने लगा है। बता दें अल्कराज का यह पहला विंबलडन खिताब है। इसके साथ ही उनके खाते में अब दो ग्रैंडस्लैम खिताब हो गए हैं। इससे पहले अल्कराज ने 2021 में यूएस ओपन जीता था। कार्लोस अल्कराज विंबलडन का खिताब जीतने वाले तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सेंटाना और रोजर फेडरर तह कारनामा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का वेस्टइंडीज में कैसा है रिकॉर्ड..? एक बार डाले इन आंकड़ों पर नजर
जोकोविच के फैंस को बड़ा झटका:
इस मैच में जोकोविच के फैंस को अपने चेहते स्टार से खिताब जीत की उम्मीद थी। इससे पहले भी कई दफा जोकोविच ने फाइनल में जीत दर्ज की। हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब भी जोकोविच ने अपने नाम किया था। लेकिन इस बार र्लोस अल्कराज ने गज़ब का खेल दिखाते हुए मैच में जोकोविच को पकड़ नहीं बनाने दी। रोजर फेडरर के बाद 12 साल बाद किसी स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है। 
    
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें  
Tags :
CarlosAlcarazNovakDjokovicwimbledonWimbledon2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article