नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- राजद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं

<p>Sushil Modi statement: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मियां तेज़ हो गई है। बंगाल और यूपी के बाद भाजपा की सबसे ज्यादा नज़र बिहार पर टिकी है। हाल ही में बिहार में भाजपा की गठबंधन की सरकार गिर गई। और नितीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर बड़ा खेला कर दिया था। उसके बाद से भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। बिहार भाजपा के कई बड़े नेता इस बार अपनी सरकार बनाने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन राजद और जदयू क</p>
09:36 PM Jul 10, 2023 IST | mediology
<p>Sushil Modi statement: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मियां तेज़ हो गई है। बंगाल और यूपी के बाद भाजपा की सबसे ज्यादा नज़र बिहार पर टिकी है। हाल ही में बिहार में भाजपा की गठबंधन की सरकार गिर गई। और नितीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर बड़ा खेला कर दिया था। उसके बाद से भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। बिहार भाजपा के कई बड़े नेता इस बार अपनी सरकार बनाने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन राजद और जदयू क</p>
Sushil Modi statement: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मियां तेज़ हो गई है। बंगाल और यूपी के बाद भाजपा की सबसे ज्यादा नज़र बिहार पर टिकी है। हाल ही में बिहार में भाजपा की गठबंधन की सरकार गिर गई। और नितीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर बड़ा खेला कर दिया था। उसके बाद से भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। बिहार भाजपा के कई बड़े नेता इस बार अपनी सरकार बनाने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन राजद और जदयू के गठबंधन को बिहार में हराना उनके लिए बहुत ही मुश्किल काम रहेगा। लेकिन अब राजद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं नहीं चलने की खबरें भी खूब सुनने को मिल रही है। इसी बीच सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
राजद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं: सुशील मोदी
बिहार भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी लगातार अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बयान से एक बार फिर बिहार की राजनीति में नया चर्चा का विषय छेड़ दिया है।  उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और राजद के MLC सुनील कुमार सिंह के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। इससे साफ़ है कि जद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक तो नहीं है।” इसके अलावा उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
विधायकों के फोन टैप करा रहे नीतीश:
पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में फोन टैप का मुद्दा भी खूब सुनने को मिला है। अब एक बार फिर फोन टैप के आरोप लगाए जा रहे है। इस बार यह मामला बिहार की राजनीति में सुनने को मिल रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि ”कौन किसके सम्पर्क में है और किससे किसकी क्या बात हुई, यह सब अगर सीएम को पता है। तो ऐसे में लगता है कि विधायकों के फोन टैप कराए जा रहे हैं। अब उनके इस आरोप पर एक बार फिर बिहार की राजनीति गर्मा सकती है।
ये भी पढ़ें: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुआ बड़ा फेरबदल, राजस्थान से इन दो बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती:
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि बिहार में भाजपा के लिए इस बार बिना नीतीश कुमार के चुनौती बड़ी रहने वाली है। अगर भाजपा को यह अपना वर्चस्व बनाए रखना है तो छोटी पार्टियों के साथ अपने संबंध मजबूत करने होंगे। वहीं दूसरी तरफ  राजद और जदयू अगर किसी तरह की फूट होती है तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है।  
ये भी पढ़ें: राजस्थान में कौन होगा भाजपा का सीएम फेस..? केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का बड़ा बयान आया सामने
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Tags :
BiharBiharNewsBiharPoliticsJDUwillMergewithRJDNitishKumarRJDLeaderSunilSinghSamastipurSunilSInghRJDSushilKumarModiSushilKumarModiBigStatementSushilModiTejashwiyadav

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article