Uber से अब सिर्फ टैक्सी ही नहीं, बुक करें कश्मीर के डल झील में ‘शिकारा राइड’

अभी तक भारत में उबर के जरिए सिर्फ कैब बुक होती थी। लेकिन उबर ने पहली बार कश्मीर में शिकारा राइड बुक करने के लिए अपनी सर्विस शुरू की है।

Girijansh Gopalan
Published on: 2 Dec 2024 7:05 PM IST
Uber से अब सिर्फ टैक्सी ही नहीं, बुक करें कश्मीर के डल झील में ‘शिकारा राइड’
X
घूमना आखिर किसको नहीं पसंद होता है... लेकिन जब बात होती है भारत के जन्नत कश्मीर की तो हर किसी के मन में पहले आता है शिकारा राइड। जी हां, कश्मीर का शिकारा राइड वर्ल्ड फेमस है। लेकिन आज हम आपको कश्मीर के बारे में एक ऐसी बात बताने वाले हैं, जिसको सुनकर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस उबर ने भारत में अपनी पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर दी है।

उबर से होगा शिकारा राइड बुक

भारत में में पहली बार ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस उबर ने वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत कश्मीर के शिकारा राइड से हुई है। बता दें कि अब अगर आपको कश्मीर की मशहूर डल लेक में शिकारा राइड का मजा लेना है, तो आप इसकी बुकिंग भी उबर की ऐप से ही कर पाएंगे। उबर के मुताबिक सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में इस तरह की पहली सर्विस शुरू की है। अब श्रीनगर घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां टैक्सी बुकिंग के साथ-साथ शिकारा में घूमने के लिए उसकी बुकिंग करना भी आसान हो जाएगा।

पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

उबर की शिकारा बुकिंग सर्विस को लेकर कंपनी के इंडिया और दक्षिण एशिया प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह का कहना है कि उबर शिकारा सर्विस असल में परंपरा और तकनीक का अनोखो संगम है। यहां आने वाले पर्यटक शिकारा राइड के लिए आसानी से बुकिंग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी को खुशी है कि वह कश्मीर के पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ अपने प्लेटफॉर्म पर ये सर्विस शुरू करके यात्रियों को अनोखा एक्सपीरियंस देने जा रही है। उबर इंडिया के प्रवक्ता ने ये भी स्पष्ट किया कि एशिया में इस तरह की ये पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस है।

कैसे मिलेगी Uber App पर ये सर्विस?

बता दें कि कंपनी ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर लिमिटेड ‘शिकारा’ को ऑनबोर्ड किया है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें और शिकारा राइडर्स को शामिल किया जाएगा। अब सवाल ये है कि ये बुक कैसे होगा? बता दें कि यूजर्स को उबर ऐप पर शिकारा बोट का एक आइकन दिखेगा। जिसके बाद वह सरकार द्वारा तय रेट्स पर शिकारा राइड को बुक कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि उबर इसके लिए शिकारा राइडर्स से कोई कमीशन चार्ज नहीं करेगा, बल्कि पूरी राशि शिकारा ओनर को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

डल लेक में शिकारा राइड

उबर ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे के लिए एक बार में एक घंटे के लिए शिकारा राइड बुक की जा सकती है। ये शिकारा डल लेक पर शिकारा घाट नंबर-16 पर मिलेगी। वहीं इसमें एक बार में 4 यात्री सफर कर सकते हैं। उबर शिकारा राइड को 15 दिन से लेकर 12 घंटे पहले तक बुक किया जा सकता है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story