नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Chandrayaan-3: भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि चंद्रयान-3 मिशन, जानिए इससे जुड़ी ये ख़ास बातें

<p>Chandrayaan-3: देशवासियों के लिए शुक्रवार (14 जुलाई) का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। इस दिन पूरे विश्व की नज़र अपने देश पर रहेगी। बता दें 14 जुलाई की दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी। इसरो ने इसकी &#8216;लॉन्च रिहर्सल&#8217; पूरी होने की जानकारी दी है। अब बस देश को 14 जुलाई को उस क्षण इंतज़ार रहेगा जब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।  गौरव के उस पल का सभी को इंतज़ार:इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन के लिए पिछले काफी समय से à</p>
02:14 PM Jul 12, 2023 IST | mediology
<p>Chandrayaan-3: देशवासियों के लिए शुक्रवार (14 जुलाई) का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। इस दिन पूरे विश्व की नज़र अपने देश पर रहेगी। बता दें 14 जुलाई की दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी। इसरो ने इसकी &#8216;लॉन्च रिहर्सल&#8217; पूरी होने की जानकारी दी है। अब बस देश को 14 जुलाई को उस क्षण इंतज़ार रहेगा जब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।  गौरव के उस पल का सभी को इंतज़ार:इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन के लिए पिछले काफी समय से à</p>
featuredImage featuredImage
Chandrayaan-3: देशवासियों के लिए शुक्रवार (14 जुलाई) का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। इस दिन पूरे विश्व की नज़र अपने देश पर रहेगी। बता दें 14 जुलाई की दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी। इसरो ने इसकी ‘लॉन्च रिहर्सल’ पूरी होने की जानकारी दी है। अब बस देश को 14 जुलाई को उस क्षण इंतज़ार रहेगा जब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।  
गौरव के उस पल का सभी को इंतज़ार:
इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन के लिए पिछले काफी समय से लगे हुए हैं। चंद्रयान-2 के समय भी इसरो के वैज्ञानिकों ने काफी साहस से कार्य किया था, लेकिन अंत समय पर चंद्रयान-2 लेंडिंग के समय संपर्क से बाहर हो गया था। पूरे देश के लिए वो एक भावुक पल था। लेकिन अब एक बार फिर दुनिया के पटल पर भारत अपनी एक ख़ास पहचान बना लेगा। सुरक्षित और नाजुक चंद्र लैंडिंग इस मिशन का सबसे प्रमुख उद्देश्‍य माना जा रहा हैं। सभी देशवासियों को उस गौरव के पल का बेसब्री से इंतज़ार हैं। 
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का रिहर्सल हुआ पूरा:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कुछ समय पहले जुलाई के महीने में इस मिशन की लॉन्चिंग की जानकारी दी थी। इसरो की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए अब इसकी लॉन्चिंग की 14 जुलाई की तारीख पक्की कर ली। इससे पहले 11 जुलाई यानी मंगलवार को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का रिहर्सल पूरा किया गया। लॉन्चिंग का रिहर्सल में सिर्फ लॉन्च नहीं किया जाता हैं लेकिन लॉन्चिंग से जुड़ी हर क्रिया को एक बार करके देखा जाता हैं।   
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन से करेंगे लॉन्च:
देशवासी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। मीडिया के माध्यम से वो इस पर नज़र बनाये हुए हैं। दो दिन बाद 14 जुलाई को भारत दुनिया को अपनी आकाशीय ताकत दिखायेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जायेगा। चंद्रयान-3 इस बार 10 चरणों में चंद्रमा की सतह तक पहुंचेगा।  
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Tags :
Chandrayaan-3chandrayaan-3landerChandrayaan-3LaunchChandrayaan-3Missionchandrayaan-3roverchandrayaan3budgetchandrayaan3isrochandrayaan3launchdatechandrayaan3launchplacechandrayaan3newsIndiasMoonMissionISROLaunchRehearsalSatishDhawanSpaceCenterSriharikotaइसरोचंद्रयानचंद्रयान-3श्रीहरिकोटासतीशधवनस्पेससेंटर

ट्रेंडिंग खबरें