Friday, July 4, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

विनेश ने वायनाड में किया प्रचार तो हरियाणा कांग्रेस चीफ ने लिखा पत्र, कहा- 'अपने मन से चुनाव प्रचार करने ना जाएं'

विनेश फोगाट ने केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया था। जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष] ने लेटर लिखकर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को अपने मन से वायनाड जाकर चुनाव प्रचार ना करने को कहा है।
featured-img

पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट ( vinesh phogat)  ने केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया था। जिसमें उन्होंने वायनाड की जनता से प्रियंका को वोट देने की अपील की थी। अब इसके बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक लेटर सामने आया है। इस लेटर में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को अपने मन से वायनाड चुनाव प्रचार न करने के लिए कहा गया है।

क्या लिखा है लेटर में?

हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख ने एक पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि ऐसी बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार के लिए खुद वायनाड जा रहे हैं या प्रियंका गांधी के लिए जान चाहते हैं। उन्होंने लेटर में कहा कि मैं उन नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे अपनी मर्जी से वायनाड जाकर चुनाव प्रचार ना करें। अगर जरुरत पड़ी तो एआईसीसी और हरियाणा कांग्रेस इस बारे में खुद बता देगा।

विनेश फोगाट ने शेयर की थी पोस्ट

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक और कुछ कांग्रेसी नेता प्रिंयका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने वायनाड गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। विनेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ''मलक्कड़, वायनाड में आज के दिल को छू लेने वाले पल, जहां लोगों की गर्मजोशी परिवार जैसी महसूस हुई। यह भूमि एकता की गवाह है, इसकी संस्कृति अपनापन बिखेरती है, और हर मुस्कुराते चेहरे में बदलाव की उम्मीद झलकती है।''

''प्रियंका गांधी जी के साथ, हम एक ऐसे भारत की कल्पना कर रहे हैं जहां हर आवाज का मान हो, हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे, और हर नागरिक को समान अवसर मिले। यह यात्रा केवल एक चुनाव नहीं है, यह हमारे साझा विरासत की रक्षा और साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य का वादा है।''

वायनाड से प्रियंका गांधी का राजनीतिक एंट्री

केरल के वायनाड में लोकसभा सीट पर इसी महीने उपचुनाव होने हैं। यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट पर सांसद बने रहने का फैसला किया। जिसके बाद वायनाड सीट खाली हो गई। इस सीट पर उपचुनाव लड़कर प्रियंका गांधी राजनीति में एंट्री कर रही है। यहां उनका मुकाबला लेफ्ट पार्टी से होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः

अब हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समोसा पार्टी का किया आयोजन, जानें क्यों?

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव का आज 35वां जन्मदिन, जानें कैसे क्रिकेट ग्राउंड में फेल खिलाड़ी राजनीति के मैदान का बना महारथी

ट्रेंडिंग खबरें

15,000+ MW क्षमता के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी बनी भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी फर्म

India US Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका ट्रेड डील वाले बयान पर वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया, '...कुछ शर्तें होंगी लागू'

कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कही ये बात

Hyderabad Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Hanuman Worship: रोज़ाना हनुमान कवच पढने से अकाल मृत्यु का हटता है भय

Shirdi Trip: शिरडी जाने का है प्लान तो इन खूबसूरत जगहों को बिल्कुल ना करें मिस

Weather Update: मूसलाधार बारिश को लेकर इन राज्यों में रेड अलर्ट, मानसून सीजन में उफान पर नदी-नाले

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज