नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Chandrayaan 3 Launch: अंतिरक्ष में फिर बजा भारत का डंका, 2.35 मिनट पर लॉन्च हुआ चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Launch: जिस पल का पूरे देश को इंतज़ार था आखिरकार वो घड़ी आ गई। पूरी दुनिया की नज़र आज भारत पर टिकी हुई थी। ‘चंद्रयान-2’ के आखिरी पलों में मिशन से भटक जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने सिर्फ चार साल में एक बार फिर  तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। देश की जनता के लिए यह एक गर्व वाला क्षण माना जा रहा हैं। अब करीब 40 दिनों के बाद सब कुछ ठीक रहा तो ‘चंद्रयान-3’ चांद की सतह पर सुरक्à¤

03:00 PM Jul 14, 2023 IST | mediology

Chandrayaan 3 Launch: जिस पल का पूरे देश को इंतज़ार था आखिरकार वो घड़ी आ गई। पूरी दुनिया की नज़र आज भारत पर टिकी हुई थी। ‘चंद्रयान-2’ के आखिरी पलों में मिशन से भटक जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने सिर्फ चार साल में एक बार फिर  तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। देश की जनता के लिए यह एक गर्व वाला क्षण माना जा रहा हैं। अब करीब 40 दिनों के बाद सब कुछ ठीक रहा तो ‘चंद्रयान-3’ चांद की सतह पर सुरक्à¤

Chandrayaan 3 Launch: जिस पल का पूरे देश को इंतज़ार था आखिरकार वो घड़ी आ गई। पूरी दुनिया की नज़र आज भारत पर टिकी हुई थी। ‘चंद्रयान-2’ के आखिरी पलों में मिशन से भटक जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने सिर्फ चार साल में एक बार फिर  तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। देश की जनता के लिए यह एक गर्व वाला क्षण माना जा रहा हैं। अब करीब 40 दिनों के बाद सब कुछ ठीक रहा तो ‘चंद्रयान-3’ चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करेगा। बता दें 14 जुलाई यानी आज 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ‘चंद्रयान-3’ को छोड़ा गया। 
LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया:
जैसे-जैसे  मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लॉन्चिंग का समय नजदीक आ रहा था, सभी की धड़कने बढ़ी हुई थी। इससे चंद्रयान 2 का फॉलोअप मिशन माना जा रहा हैं। करीब 50 दिनों के बाद वो ऐतिहासिक क्षण आएगा जब अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत भी चन्द्रमा पर अपने रोवर की सेफ लैंडिंग करवा देगा। ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। इसकी कुल लागत करीब 615 करोड़ रूपये बताई जा रही हैं।   
हजारों की संख्या में लोग पहुंचे:
बता दें पूरे देश के लोगों ने सोशल मीडिया या टीवी के माध्यम से इसकी लॉन्चिंग देखी। लेकिन इसके प्रति लोगों का कितना उत्साह था इसका अंदाज़ इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि चंद्रयान की लॉन्चिंग देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंचे। वहां उनके बैठने की ख़ास व्यवस्था की गई। 
ये भी पढ़ें: भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि चंद्रयान-3 मिशन, जानिए इससे जुड़ी ये ख़ास बातें
भारत पूरी दुनिया के लिए बनेगा प्रेरणा:
बता दें इसरो के वैज्ञानिकों ने इतने कम समय में एक बार फिर चाँद पर जाने के अपने मिशन को दोहराने का प्रयास किया हैं। आज पूरी दुनिया के सामने चंद्रयान-3 अपने मिशन के लिए उड़ान भरेगा। इतने कम समय और कम लागत पर भारत के वैज्ञानिक इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर भारत ऐसा करने में सफल हुआ तो वो सिर्फ चौथा देश होगा, जिसने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चाँद की कई प्रमुख जानकारियां इसरो के जरिये पूरी दुनिया को मिल पाएगी।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Tags :
chandrayaan3chandrayaan3launchtimechandrayaan3launchtodaychandrayaan3livechandrayaan3liveupdatesDistancebetweenearthandmoonwhattimeischandrayaan3launching

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article