रूस के कजान में यूक्रेन ने रिहायशी इमारतों पर दागे 8 ड्रोन, याद आया अमेरिका के 9/11 हमले का मंजर

रूस के कजान शहर में यूक्रेन ने रिहायशी इमारतों पर 8 ड्रोन दागे। यूक्रेन के इस हमले को अमेरिका में 2001 में हुए 9/11 हमले जैसा देख जा रहा है।

Shiwani Singh
Published on: 21 Dec 2024 6:30 PM IST
रूस के कजान में यूक्रेन ने रिहायशी इमारतों पर दागे 8 ड्रोन, याद आया अमेरिका के 9/11 हमले का मंजर
X
रूस के कजान शहर में यूक्रेन (ukraine russia war)  ने बड़ा हमला किया। शनिवार की सुबह कजान में हुए हमलों को साल 2001 में अमेरिका में हुए 9/11 (america 9/11 attack) जैसे हमले की तरह देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स) के मुताबिक, यूक्रेन ने कजान शहर में 8 ड्रोन अटैक किए। जिसमें से 6 हमले रिहायशी इमारतों पर हुए। हालांकि इन हमलों में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। बता दें कि कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है। इन हमलों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिनमें देखा जा सकता है कि कई ड्रोन लंबी-लंबी इमारतों से टकराते नजर आ रहे हैं। इन हमलों के बाद कजान समेत रूस के दो एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है।

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क बॉर्डर पर हमला किया था

बीते शुक्रवार को भी यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क बॉर्डर पर हमला किया है। इस दौरान यूक्रेन ने अमेरिकी मिसाइलें दागीं थीं। इन हमलों में 6 लोग मारे गए थे। वहीं रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला बोला था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

रूस पर अमेरिका के 9/11 जैसा हमला

बता दें कि रूस के कजान शहर में हुए हमले को अमेरिका में 2001 में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की तरह देख जा रहा है। इस हमलें में आतंकियों ने 4 प्लेन हाईजैक कर अमेरिका की अहम इमारतों में क्रैश कराए थे। इन हमलों में लगभग 3000 लोग मारे गए थे।
world trade center attack

4 महीने पहले भी हुआ था ऐसा ही हमला

वहीं 4 महीने पहले भी रूस पर 9/11 जैसा हमला हुआ था। इस दौरान यूक्रेन ने रूस के सारातोव शहर में 38 मंजिला रिहायशी इमारत वोल्गा स्काई पर हमला किया था। हमले में 4 लोग घायल हुए थे। बता दें कि इस शहर में ही रूस का स्ट्रैटजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी है। यूक्रेन के हमले के बाद इसके पलटवार में रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइल और 100 ड्रोन दागे थे। इन हमलों में यूक्रेनमें 6 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 150 से अधिक लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः 
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story