Iraq Attacked After Iran: ईरान के बाद इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह...

Prashant Dixit
Published on: 20 April 2024 1:58 PM IST
Iraq Attacked After Iran: ईरान के बाद इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह...
X
Iraq Attacked After Iran: नई दिल्ली। इराक के सैन्य अड्डों पर आज रात हवाई हमले हुए हैं। यह हमला बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में रात को अज्ञात विमान द्वारा किए गए है। जिसमें 2 इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई है। यह हवाई हमला ड्रोन के जरिए किया गया। जिसमें दो ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं।
सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
अब तक जानकरी के अनुसार हमले इराक (Iraq Attacked After Iran) के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) की ओर से इस्तेमाल किए गए सैन्य अड्डे पर हुए। अब तक इराकी अर्धसैनिक हश्द शाबी बल बाबिल प्रांत के उत्तरी भाग में यह हमला हुआ है। इस हमले में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जिसमें में हश्द शाबी बलों का गोला और बारूद का गोदाम तबाह हो गया है।
यह भी पढ़े: पीएम मोदी की महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभा, यूपी और बिहार में राहुल गांधी की रैली
पीएमएफ ईरान समर्थित संगठन
जबकि दूसरा हमला टैंक (Iraq Attacked After Iran) मुख्यालय पर किया है।पीएमएफ एक ईरान समर्थित संगठन है। जिसमें एक लाख से ज्यादा लड़ाके हैं। इसी संगठन ने सीरिया पर कई बार हमले किए हैं। ये अमेरिका और इजरायल को भी कई बार धमकियां दे चुका है। इराक पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल ने इनकार किया है। इन दोनों देशों ने कहा इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।
यह भी पढ़े: दूसरे चरण में 89 सीटों पर होगी वोटिंग, जानिए कहां-कहां होगा मतदान…?
बगदाद से दक्षिण में हमला
इससे पहले अमेरिका ने ऐन अल-ह असद हवाई अड्डे पर हमले को नाकाम किया था। यहां अमेरिका और देशों के सैन्य बल मौजूद हैं। वहीं हमले को लेकर एक समाचार एजेंसी ने कहा कि बगदाद से लगभग 30 किमी दक्षिण और पूर्व में मडेन इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी। अभी विस्फोटों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। वहां आस पड़ोस के निवासियों ने भी एक हमले की पुष्टी की है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story