Turkiye Azerbaijan Visa: तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42% की आई गिरावट, हुआ बड़ा नुकसान

Pushpendra Trivedi
Published on: 20 May 2025 8:00 PM IST
Turkiye Azerbaijan Visa: तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42% की आई गिरावट, हुआ बड़ा नुकसान
X

Turkiye Azerbaijan Visa: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के घटनाक्रमों के बाद भारतीयों द्वारा तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। वीजा आवेदन से जुड़े प्लेटफॉर्म एटलीस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत की इस कार्रवाई में तुर्किए और अजरबैजान दोनों ही देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन दिया था।

वीजा आवेदनों में गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के घटनाक्रमों के बाद भारतीयों द्वारा तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। वीजा आवेदन से जुड़े प्लेटफॉर्म एटलीस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत की इस कार्रवाई में तुर्किए और अजरबैजान दोनों ही देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन दिया था।

लोग कैंसिल कर रहे वीजा ऐप्लिकेशन

एटलीस ने कहा कि भारतीय यात्रियों ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा से बचने का फैसला करके तेजी से प्रतिक्रिया दी है। इस प्लेटफॉर्म ने कहा कि सिर्फ 36 घंटों के भीतर 60 प्रतिशत यूजर्स ने वीजा आवेदन प्रक्रिया को बीच में ही छोड़ दिया। इस गिरावट में बड़ा हिस्सा दिल्ली और मुंबई जैसे देश के महानगरों में रहने वाले यात्रियों का था, जहां तुर्किए जाने वाले आवेदनों में 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, इंदौर और जयपुर जैसे दूसरी कैटेगरी के शहरों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Turkiye Azerbaijan Visa

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, जब जनवरी-मार्च के दौरान तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, अब तुर्किए और अजरबैजान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पड़ोसी देश को सपोर्ट करना भारी पड़ रहा है। बताते चलें कि भारत से हर साल भारी संख्या में लोग घूमने के लिए तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा करते हैं। लेकिन, इन दोनों देशों के रवैये को देखते हुए भारतीयों ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा पर जाने से परहेज करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: मरीज़ की उंगलियां कुतर गए चूहे...बिहार के सरकारी अस्पतालों के हाल बेहाल, मामले पर क्या बोले तेजस्वी?

यह भी पढ़ें: कौन बनाता है जासूस, कैसे चलता है नेटवर्क…जानें SPY की दुनिया के बारे में

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story