औरंग के बाद अब तुगलक पर घमासान...नेमप्लेट मुद्दे पर योगी के डिप्टी CM बोले – 'मुहम्मद बिन तुग़लक़ से कम नहीं अखिलेश'
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवाया, जिससे भाजपा और विपक्ष में सियासी घमासान तेज हो गया है।
Delhi Road Name change Controversy: उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास की नेमप्लेट पर बदलाव कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। अब उनके आवास के बाहर ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखा गया है। इस बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं के एक एक कर बयान सामने आ रहे हैं। मामले पर ताज़ा बयान यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आया है जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को तुग़लक़ करार देकर सियासी हलचल मचा दी है। वहीं जबकि विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।
दिनेश शर्मा ने नेमप्लेट बदलने को लेकर दिया यह तर्क
इस मुद्दे (Delhi Road Name change Controversy) पर सफाई देते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि आक्रांताओं के नाम पर कई सड़कों के नाम रखे गए हैं, जिन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया, "तुगलक लेन नेमप्लेट से हटाया नहीं गया है, बल्कि उस पर स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा गया है। सड़कों के नाम बदलने का अधिकार सरकार और नगर निकाय के पास है। गूगल सर्च में भी तुगलक लेन नहीं आता।"#WATCH | लखनऊ: भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "यह सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई किसी घर में जाता है तो नाम पट्टिका लगा दी जाती है। मैं वहां नहीं गया था, मैंने नहीं देखा था, जब मुझसे उससे संबंधित लोगों ने पूछा कि किस तरह की नाम पट्टिका होनी चाहिए तो मैंने कहा कि… pic.twitter.com/vqkavfnknB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
केशव प्रसाद मौर्य क्या बोले?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का यह सही समय है। उन्होंने कहा, "डबल इंजन सरकार तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती। चाहे मार्गों का नामकरण हो या शहरों का, जो नाम गुलामी की पीड़ा को याद दिलाते हैं, उन्हें बदलना चाहिए।"#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा अपने-अपने तुगलक लेन आवास की नेमप्लेट बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग करने पर कहा, "दिनेश शर्मा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने अथवा किसी और नेता ने… pic.twitter.com/1knD7LPAtk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
“अखिलेश यादव तुग़लक़ से कम नहीं”: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मोहम्मद बिन तुगलक को एक सनकी राजा माना जाता है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी तुगलक जैसी तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।" पाठक के इस बयान से विपक्ष और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ने भाजपा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा अपने-अपने तुगलक लेन आवास की नेमप्लेट बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग करने पर कहा, "मोहम्मद बिन तुगलक के बारे में लोग अच्छी तरह जानते थे, वे एक सनकी राजा… pic.twitter.com/fRxsfvRziF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025



