तीन घंटे चली पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, कई बिंदुओं पर सहमति बनी

Surya Soni
Published on: 16 Aug 2025 8:56 AM IST
तीन घंटे चली पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, कई बिंदुओं पर सहमति बनी
X
Trump Putin Alaska Meeting: दुनिया के दो ताकतवर देशों के राष्ट्रपति की मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। भारतीय समय अनुसार शुक्रवार देर अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बंद कमरे में बैठक हुई। डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। इस बैठक के बाद माना जा रहा हैं कि कई बिंदुओं पर सहमति बनी। हालांकि अभी कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाए हैं।
Trump Putin Alaska Meeting

दोनों नेता मास्को में एक बार फिर मिलेंगे

बता दें पिछले काफी समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध को विराम दिलाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बैठक की मेजबानी की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में पुतिन के लिए आधे घंटे इंतज़ार किया। यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर दोनों देशों के मुखिया एक बार फिर मिलेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए ट्रम्प की अगली बार मास्को में मेज़बानी की पेशकश की।

कई बिंदुओं पर सहमति बनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बैठक को काफी शानदार बताया। ट्रंप ने बैठक के बाद कहा कि ''हमारी बैठक बेहद निर्णायक रही और कई बिंदुओं पर सहमति बनी। और अब बहुत कम बिंदु बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक शायद सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे पास उस तक पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है।"

पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा..?

पुतिन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आज के समझौते न केवल यूक्रेनी समस्या के समाधान के लिए एक संदर्भ बिंदु बनेंगे, बल्कि रूस और अमेरिका के बीच व्यावसायिक और व्यावहारिक संबंधों की बहाली की शुरुआत भी करेंगे।" इसके अलावा उन्होंने ट्रंप को मास्को में मुलाकात की बात भी कहीं। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बंद कमरे में तीन घंटे तक हुई बैठक के कोई सुखद परिणाम आने वाले समय में नज़र आते हैं..? या नहीं.. ये देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story