15,000 दुर्लभ सिक्कों का रहस्य! 50 साल तक दफन खजाना, अब करोड़ों में होगा नीलाम!

एक रहस्यमयी व्यक्ति ने 15,000 दुर्लभ सिक्कों का अनमोल खजाना इकट्ठा किया, जिसे नाजियों से बचाने के लिए जमीन में दफना दिया गया था। अब इसकी नीलामी होगी।

Vyom Tiwari
Published on: 29 March 2025 5:26 PM IST
15,000 दुर्लभ सिक्कों का रहस्य! 50 साल तक दफन खजाना, अब करोड़ों में होगा नीलाम!
X
ट्रैवलर कलेक्शन सिर्फ सिक्के इकट्ठा करने का शौक नहीं, बल्कि सदियों पुराने इतिहास की एक अनोखी कहानी है। इस संग्रह में 15,000 दुर्लभ सिक्के शामिल हैं, जो 100 से ज्यादा देशों से लाए गए हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इनमें से कई सिक्के 50 साल से भी ज्यादा समय तक जमीन में दबे रहे थे, और अब ये हमें बीते जमाने की झलक दिखाते हैं।

क्या है इसकी छिपी हुई कहानी?

इस संग्रह के पहले मालिक का नाम अब भी एक रहस्य है, लेकिन उनकी कहानी बेहद दिलचस्प है। 1929 में जब वॉल स्ट्रीट क्रैश हुआ, तो उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना शुरू किया। जैसे-जैसे समय बीता, उन्हें सिक्कों की कला, उनकी दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्व का एहसास हुआ। इसी रुचि के चलते उन्होंने सिक्के इकट्ठा करने की आदत डाल ली। 1930 के दशक में, वे अपनी पत्नी के साथ यूरोप और अमेरिका के कई देशों में घूमे और जहां भी दुर्लभ सिक्के मिले, उन्हें अपनी संग्रह में जोड़ते गए।

नाजियों से बचाने के लिए जमीन में गाड़े सिक्के 

जब नाजियों का खतरा बढ़ने लगा, तो उस आदमी ने अपने कीमती सिक्कों को एक सिगार बॉक्स में रखा, फिर उन्हें एल्युमिनियम के कंटेनरों में सील करके जमीन के नीचे गहरे दफना दिया। इस राज़ को बस वही और उसकी पत्नी जानते थे। लेकिन नाजी कब्जे के कुछ समय बाद ही उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। उसके जाने के बाद, उसका खजाना सालों तक जमीन में ही छिपा रहा।

क्या है इसका महत्व?

1990 के दशक के मध्य में, उस व्यक्ति की पत्नी ने सोचा कि अब समय आ गया है कि दफन किए गए खजाने को बाहर निकाला जाए। इसके लिए उन्होंने न्यूमिसमेटिका अर्स क्लासिका (NAC) से मदद ली। हालांकि, इस अनमोल संग्रह को दुनिया के सामने आने में 2022 तक का समय लग गया। जब NAC ने इसकी जांच की, तो हैरान कर देने वाली चीजें सामने आईं। NAC के निदेशक आर्टुरो रूसो ने इस अनुभव को कुछ ऐसा बताया जैसे हर दिन किसी कैंडी की दुकान में होने का एहसास हो!

'Traveller Collection' के प्रमुख सिक्के

उस व्यक्ति के पास कई अनोखे और बेशकीमती सिक्कों का कलेक्शन है। इनमें सबसे खास है 1629 का 100 डुकट सोने का सिक्का, जिसे हंगरी, क्रोएशिया और बोहेमिया के राजा फर्डिनेंड III ने बनवाया था। यह सिक्का 348.5 ग्राम का है और इसे यूरोप का सबसे बड़ा सोने का सिक्का माना जाता है। इसके अलावा, इस संग्रह में क़जर साम्राज्य के अघा मोहम्मद खान द्वारा 18वीं और 19वीं शताब्दी में तेहरान और इस्फ़हान में बनाए गए दुर्लभ पांच टॉमन के सिक्कों का एक सेट भी शामिल है, जो इसे और भी खास बनाता है।

अब इन सिक्कों का क्या होगा?

इस संग्रह की विशालता और मूल्य को देखते हुए NAC ने चार सालों तक चलने वाली नीलामी श्रृंखला की योजना बनाई है, जिसमें लगभग 15 अलग-अलग नीलामियां आयोजित की जाएंगी। पहली नीलामी 20 मई को होगी, जिसमें ब्रिटिश सिक्के और मेडलियन की प्रदर्शनी होगी।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story