IRCTC करवा रहा 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के दर्शन, जानें पूरा कार्यक्रम और खर्च
आरसीटीसी ने यात्रा के लिए तीन तरह के क्लास निर्धारित किये हैं। पहला इकोनॉमी, दूसरा स्टैंडर्ड और तीसरा कम्फर्ट क्लास।
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के माध्यम से 6 ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन होंगे। यह यात्रा ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से होगी। यह विशेष ट्रेन 11 मई को झारसुगुड़ा से रवाना होगी और 11 रात और 12 दिन की यात्रा में प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगी।
कहाँ-कहाँ की होगी यात्रा?
इस पैकेज के तहत यात्रियों को भारत गौरव पर्यटल ट्रेन से उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के शिरडी, नासिक के त्र्यंबकेश्वर तथा औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराया जाएगा।
कितना आएगा खर्च?
आरसीटीसी ने यात्रा के लिए तीन तरह के क्लास निर्धारित किये हैं। पहला इकोनॉमी, दूसरा स्टैंडर्ड और तीसरा कम्फर्ट क्लास। इकोनॉमी क्लास में सफर करने वाले लोगों को 23,315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास (थर्ड AC) में 41,570 रुपये तथा कंफर्ट क्लास (सेकंड AC) में 50,410 रुपये देने होंगे। इस पैकेज में रेल यात्रा के सात ही, होटल में ठहराव, भोजन एवं स्थानीय भ्रमण की सुविधा को भी शामिल किया गया है।
यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी। सीटों की संख्या कुल 708 हैं। इसमें इकोनॉमी क्लास के लिए 448, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 210, और कंफर्ट क्लास के लिए 50 सीटें निर्धारित हैं।
कैसे करें टिकट बुक?
बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री मोबाइल नंबर 8595937711 पर संपर्क कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पैकेज का कोड EZBG30 है।


