Vania Agarwal: वानिया अग्रवाल की दुनिया में क्यों हो रही चर्चा ? सत्या नडेला से क्यों भिड़ गई भारतीय मूल की इंजीनियर ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 7 April 2025 8:14 PM IST
Vania Agarwal: वानिया अग्रवाल की दुनिया में क्यों हो रही चर्चा ? सत्या नडेला से क्यों भिड़ गई भारतीय मूल की इंजीनियर ?
X
Vania Agarwal: भारतीय मूल की इंजीनियर वानिया अग्रवाल दुनियाभर में सुर्खियों में छाई हैं। वानिया अग्रवाल ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के CEO सत्या नडेला के सामने इजरायल- हमास का मुद्दा उठाया। (Vania Agarwal) इस दौरान वानिया ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब हर तरफ वानिया अग्रवाल की चर्चा हो रही है। वानिया अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर क्या कहा? आपको बताते हैं...

सत्या नडेला से डिबेट में क्या बोलीं वानिया?

भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर गाजा में हो रहे इजरायल-हमास का मुद्दा उठाया। वानिया अग्रवाल ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के CEO सत्या नडेला, पूर्व CEO बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर गाजा में हमलों के लिए तकनीकी मदद करने का आरोप लगाया। भारतीय मूल की इस इंजीनियर ने तकनीक के माध्यम से हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

वानिया बोलीं- आपको शर्म आनी चाहिए

माइक्रोसॉफ्ट की वर्षगांठ पर सत्या नडेला, बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पैनल डिबेट कर रहे थे। इस दौरान भारतीय मूल की इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने कहा कि गाजा में 50 हजार फिलिस्तीनियों की हत्या तकनीकी मदद से की गई। आपकी हिम्मत कैसे हुई ? वानिया ने कहा कि खून पर जश्न मनाने के लिए आप सभी को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही वानिया अग्रवाल ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट को इजरायल के साथ संबंध खत्म करने चाहिए। Vania Agarwal

'हम किसकी शक्ति बढ़ा रहे हैं...?'

वानिया अग्रवाल ने टेक कंपनी से सवाल किया कि हम किसकी शक्ति बढ़ा रहे हैं? अत्याचारियों की, युद्ध के अपराधियों की? उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि आप पद, शक्ति और विशेषाधिकार का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट को उसके अपने मूल्यों और मिशन के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए करें। हालांकि इस टिप्पणी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने वानिया को बाहर निकाल दिया। वहीं खबर है कि वानिया ने कंपनी से इस्तीफा भी दे दिया है। मगर अब वानिया अपने इस बयान के लिए दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: ChatGPT बना रहा नकली आधार-पैन कार्ड, जानिये कैसे करें असली की पहचान?
यह भी पढ़ें: Jairam Ramesh: मोदी और ट्रम्प की तुलना क्यों कर रहे जयराम रमेश ? कह दी यह बड़ी बात
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story