नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

UP: पत्नी की लगी नौकरी तो कर डाली ऐसी डिमांड...इंजीनियर पति ने दे दी जान ! वीडियो से खुला खौफनाक राज

यूपी में पत्नी से प्रताड़ित होकर पति के सुसाइड का मामला आया है। एक वीडियो से इस खौफनाक राज का खुलासा हुआ।
10:30 PM Apr 20, 2025 IST | Vivek Chaturvedi
यूपी में पत्नी से प्रताड़ित होकर पति के सुसाइड का मामला आया है। एक वीडियो से इस खौफनाक राज का खुलासा हुआ।

UP Mohit Yadav Suicide Case: उत्तर प्रदेश में अतुल सुभाष सुसाइड केस जैसा मामला आया है। यहां एक इंजीनियर ने दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद आत्महत्या कर ली। (UP Mohit Yadav Suicide Case) युवक की मौत के बाद जब यह वीडियो सामने आया तो सब हैरान रह गए। वीडियो में युवक कह रहा है कि पत्नी की नौकरी लगने के बाद वो उसे परेशान करने लगी। फिर उसने कुछ ऐसी डिमांड रखी, जिससे परेशान होकर युवक को अपनी जान देनी पड़ी। क्या है पूरा मामला? जानिए...

फंदे पर लटकी मिली लाश, फिर खुला राज

उत्तर प्रदेश में औरेया के इंजीनियर मोहित यादव ने सुसाइड कर लिया। मोहित ने होटल में कमरा लिया था, जहां सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने छानबीन की तो मृतक का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो मृतक ने सुसाइड करने से ठीक पहले बनाया था। जिसमें मोहित ने कुछ ऐसी बात बताई कि सुनने वाले भी हैरान रह गए। वीडियो में उसने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात भी लिखी।

पत्नी की ऐसी डिमांड, पति ने दे दी जान

इंजीनियर मोहित यादव ने इस वीडियो में पत्नी की कुछ ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर सभी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहित ने वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी की बिहार में शिक्षक की नौकरी लगी थी। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। ससुराल वाले भी मोहित को प्रताड़ित करने लगे। वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी की नौकरी लगने के बाद ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया। गहने हड़प लिए, फिर पत्नी ने कुछ ऐसी डिमांड की, जिसके बाद मोहित को अपनी जान देनी पड़ी।

'इंसाफ ना मिले तो अस्थियां नाले में...'

मोहित यादव ने सुसाइड से पहले वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी मकान और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। इससे इनकार करने पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के झूठे आरोप में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। इससे मोहित इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में मोहित ने यह भी कहा कि मौत के बाद यह वीडियो सामने आएगा। लेकिन अगर मौत के बाद भी मुझे इंसाफ नहीं मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा देना। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP News: निकाह कबूल है...फिर घूंघट उठाते ही दंग रह गया दूल्हा ! UP में अब क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: समुद्र में सी लायन ने सर्फर्स को खदेड़ा, अचानक हमले से सहम गए लोग, देखें वीडियो

Tags :
Engineer Suicide CaseUP Mohit Yadav Suicide CaseUP Newsइंजीनियर सुसाइड केसमोहित यादव सुासइड केसयूपी न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article