Supreme Court: भारत धर्मशाला नहीं है...आपका यहां क्या अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा ?
Supreme Court On Refugee: सुप्रीम कोर्ट ने शरणार्थियों के मुद्दे पर अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंका के शरणार्थी को भारत में शरण देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। (Supreme Court On Refugee) सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों के साथ पहले ही संघर्ष कर रहा है। ऐसे में हर जगह से आने वाले शरणार्थी को शरण देना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी काफी अहम है।
श्रीलंका के शरणार्थी ने भारत में मांगी शरण
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में शरण देने से जुड़े मामले पर सुनवाई की। दरअसल, श्रीलंका से आए तमिल शरणार्थी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में शरणार्थी की ओर से बताया गया कि वह श्रीलंका से वीजा पर भारत आया था। शरणार्थी की ओर से बताया गया कि उसे अपने देश श्रीलंका में जान का खतरा है। याचिकाकर्ता बिना निर्वासन प्रक्रिया के तीन साल से नजरबंद है। श्रीलंका से आए शरणार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में भारत में शरण देने की मांग भी की गई।
भारत धर्मशाला नहीं, शरण क्यों दें- SC
श्रीलंका के शरणार्थी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। दुनियाभर से आए लोगों को शरण देने का कोई औचित्य नहीं है। भारत ऐसे लोगों को शरण क्यों दे? भारत की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों के साथ पहले ही संघर्ष कर रहा है। हर जगह से आए शरणार्थियों को भारत में शरण देना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंका से आए शरणार्थी को हिरासत में लेने के मामले में भी दखल से इनकार कर दिया।
आपका यहां बसने का क्या अधिकार?
सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंका के शरणार्थी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आपका यहां बसने का क्या अधिकार है? भारत कोई ऐसा देश नहीं है, जहां दुनियाभर के शरणार्थी आकर बस जाएं। अदालत ने याचिकाकर्ता से भी सवाल किया कि क्या भारत को दुनियाभर से आए शरणार्थियों को शरण देनी चाहिए? भारत हर जगह से आए शरणार्थियों को शरण नहीं दे सकता। इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड भी शरणार्थियों की याचिका पर कुछ इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'विदेश मंत्री के बयान का निकाला गलत संदर्भ' राहुल गांधी की टिप्पणी पर क्या बोले विदेश सचिव?
यह भी पढ़ें: भारतीय रुपए ने लगाई छलांग...डॉलर धड़ाम ! क्या कह रहे मार्केट के एक्सपर्ट?
.