Space: धरती के अलावा एक और ग्रह पर जीवन...विशाल महासागर भी ! क्या है नई खोज?

Vivek Chaturvedi
Published on: 17 April 2025 9:04 PM IST
Space: धरती के अलावा एक और ग्रह पर जीवन...विशाल महासागर भी ! क्या है नई खोज?
X
Space Exoplanet: धरती के अलावा किसी और भी ग्रह पर जीवन की संभावना है? इस सवाल के जवाब के लिए वैज्ञानिक ब्रह्मांड की लगातार खोज रहे हैं। (Space Exoplanet) इस बीच वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जो धरती के अलावा एक और ग्रह पर जीवन का संकेत दे रहे हैं। वैज्ञानिकों को यहां विशाल महासागर होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी यह खोज शुरुआती स्तर पर है, ऐसे में इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। मगर एक भारतीय वैज्ञानिक की ओर से इस ग्रह को लेकर कुछ अहम संकेत दिए गए हैं।

धरती के अलावा कहां जीवन?

ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन की संभावना की खोज में जुटे वैज्ञानिकों को कुछ अहम संकेत मिले हैं। एक भारतीय वैज्ञानिक का दावा है कि पृथ्वी से 700 ट्रिलियन मील दूर एक ग्रह ऐसा है, जहां पर जीवन की संभावना है। इस ग्रह को K2-18b नाम दिया गया है। इस ग्रह के वायुमंडल में कुछ ऐसे रसायनिक तत्व मिले हैं, जो सिर्फ जीवित जीवों से ही बनते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है, क्योंकि यह खोज अभी बेहद प्रारंभिक स्तर पर है।

K2-18B प्लेनेट पर क्या मिला?

K2-18B नाम का यह प्लेनेट पृथ्वी से ढाई गुना बड़ा बताया जा रहा है। जिसके वातावरण की जांच कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम कर रही है। वैज्ञानिकों को इस ग्रह के वायुमंडल में डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS)और डाइमिथाइल डाइसल्फाइड (DMDS) जैसे एलिमेंट्स मिले हैं। जो पृथ्वी पर जीवित जीवों फाइटोप्लांकटन और बैक्टीरिया से उत्पन्न होते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि इन केमिकल एलिमेंट्स की मौजूदगी यहां जीवन की संभावना जताती है। मगर अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं, अभी यह खोज का विषय है।
Space Exoplanet

जीवन के संकेत या कुछ और?

पृथ्वी से कई गुना बड़े इस ग्रह के वायुमंडल में अमोनिया का नहीं होना भी वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षण कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां विशाल महासागर हो सकता है, जो अमोनिया को सोख रहा हो। अमोनिया का मिलना भी जीवन के लिए अहम कड़ी माना जाता है। मगर वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी यह सिर्फ संकेत ही हैं, यह भी हो सकता है कि यहां लावा का महासागर हो। अगर ऐसा हुआ तो यह जीवन के लिए विपरीत भी हो सकता है। वैज्ञानिक फिलहाल इन सभी संकेतों की खोज में जुटे हैं।

पृथ्वी से 700 ट्रिलियन मील दूर है ग्रह

वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी से 700 ट्रिलियन मील दूर इस ग्रह पर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जो जीवन का संकेत देते हैं। मगर यह खोज अभी शुरुआती स्तर पर है। इन संकेतों का अभी सटीक अनुमान लगाया जाना बाकी है। वैज्ञानिक मानकों के मुताबिक पूर्ण खोज के बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है। अभी सिर्फ संकेत मिले हैं, जिनसे यह कहा जाना मुमकिन नहीं कि इस ग्रह पर जीवन की संभावना भी हो सकती है या नहीं। अगर खोज के दौरान कोई ठोस सबूत मिलते हैं तो ही इस विषय में कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: US-China Trade War: ट्रेड वार में ऐसा उलझा अमेरिका-चीन कि भारत के फेवर में मैच, बाजार का इशारा समझ‍िए
यह भी पढ़ें: MEA On POK: विदेशी चीज जुगुलर वेन कैसे हो सकती है? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को क्या कहा?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story