जयराम रमेश ने क्या कह दिया? पूनावाला ने विशेषाधिकार समिति से की कार्रवाई की मांग

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 May 2025 8:19 PM IST
जयराम रमेश ने क्या कह दिया? पूनावाला ने विशेषाधिकार समिति से की कार्रवाई की मांग
X
Shehzad Poonawalla On Jairam Ramesh: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के बयान पर विवाद बढ़ता दिख रहा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जयराम रमेश के बयान को शर्मनाक और बेबुनियाद बताया है। (Shehzad Poonawalla On Jairam Ramesh) इतना ही नहीं शहजाद पूनावाला ने संसद की विशेषाधिकार समिति से भी इस बयान को लेकर जयराम रमेश पर संज्ञान लेने की मांग कर दी है। क्या है पूरा मामला? जानिए

'कांग्रेस सांसद का बयान शर्मनाक'

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की ओर से कथित तौर पर पहलगाम आंतकी हमले और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हमारे सांसद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सहयोगी देशों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने उनकी तुलना आतंकवादियों से की है। कांग्रेस सांसद का यह बयान सबसे शर्मनाक और निंदनीय है। Shehzad Poonawalla On Jairam Ramesh

'विशेषाधिकार समिति ले संज्ञान'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के बयान की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग भी की। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संसद की विशेषाधिकार समिति को इस बयान पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह वही लोग हैं, जिन लोगों ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा था। अब यह लोग कूटनीतिक स्ट्राइक पर भी सवाल उठा रहे हैं।

जयराम रमेश का क्या था बयान?

जयराम रमेश ने कथित तौर पर कहा था कि 25-26 जून को संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। क्योंकि तब आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले जो हुआ, उसके लिए विशेष सत्र बुलाना चाहते हैं। वह आज के सवालों से ध्यान हटाने के लिए इस बारे में बात कर रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि पहलगाम के आतंकी चार हमलों में शामिल थे, फिर वे इधर- उदर घूम रहे हैं। हमारे सांसद घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें: Congress: आप पीएम मोदी की भक्ति करें, लेकिन... शशि थरुर को क्या बोले उदित राज? यह भी पढ़ें: सीजफायर, ट्रम्प का टैरिफ दावा और POK...क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story