Ceasefire: रुस ने किया युद्धविराम का ऐलान ! यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या दिया जवाब?

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 April 2025 7:04 PM IST
Ceasefire: रुस ने किया युद्धविराम का ऐलान ! यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या दिया जवाब?
X
Russia Ukraine Ceasefire: रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम होने वाला है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में तीन दिन के युद्धविराम का ऐलान किया है। यूक्रेन से भी रुस ने युद्धविराम को कहा है। (Russia Ukraine Ceasefire) हालांकि यूक्रेन की ओर से युद्ध विराम पर सहमति नहीं जताई गई है। यूक्रेन की राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध विराम तीस दिन के लिए होना चाहिए। जिसके बाद फिर इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि रुस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम हो पाएगा या नहीं?

रुस ने किया युद्धविराम का ऐलान

यूक्रेन से युद्ध के बीच रुस ने युद्धविराम का ऐलान किया है। रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सैकण्ड वर्ल्ड वॉर में सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर 8 से 10 मई तक के लिए युद्धविराम का ऐलान किया है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी रुस- यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बयान दिया था। इस बीच अब रुस के राष्ट्रपति की ओर से युद्धविराम का ऐलान किया है। हालांकि अभी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्धविराम पर सहमति नहीं जताई है।
Russia Ukraine Ceasefire

यूक्रेन युद्धविराम पर सहमत नहीं !

रूस ने अपनी ओर से युद्धविराम के ऐलान के बाद यूक्रेन से भी युद्धविराम करने को कहा है। मगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से अभी इस पर सहमति नहीं जताई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दो दिन की जगह 30 दिन के युद्धविराम की मांग की है। जेलेंस्की का कहना है कि सिर्फ पुतिन की परेड के लिए ही युद्धविराम क्यों होना चाहिए? कम से कम 30 दिनों के लिए पूर्ण युद्धविराम होना चाहिए। यूक्रेन के विदेश सचिव ने भी स्थायी युद्धविराम की मांग की है। जिसके बाद फिलहाल युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

अमेरिका चाहता स्थायी युद्धविराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी रुस और यूक्रेन के बीच स्थायी युद्धविराम की पैरवी कर चुके हैं। अब रुस के युद्ध विराम के ऐलान के बाद अगर यूक्रेन भी युद्धविराम पर राजी हो जाता है, तो दोनों देशों के बीच यह पहला पूर्ण युद्ध विराम होगा। हालांकि इससे पहले ईस्टर पर दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई थी। मगर इस बीच दोनों ही देशों की ओर से एक- दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाए गए। ऐसे में अमेरिका की कोशिशों के बावजूद अभी रुस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब नहीं बचेगा पाकिस्तान? बस कुछ पल और... बड़ा प्रहार तय, सबूत देख लीजिए खुद!
यह भी पढ़ें: भारत से डरा पाकिस्तान! सेना, विदेश और खुफिया विभाग पर मंडराया खतरा, शहबाज सरकार ने दी चेतावनी
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story