Tuesday, August 26, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Pope Francis: ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस की क्या थी अंतिम अच्छा? अंतिम विदाई देने पहुंचे ढाई लाख लोग

ईसाई गुरु पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को रोम के चर्च में दफना दिया गया। दुनिया के दिग्गज नेता अंतिम विदाई देने पहुंचे।
featured-img

Pope Francis Funeral: ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को रोम के सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका में दफन किया गया। इससे पहले यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। (Pope Francis Funeral) पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए रोम में करीब ढ़ाई लाख लोग उमड़े। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित दुनिया के कई दिग्गज नेता पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

ढाई लाख लोगों ने दी अंतिम विदाई

ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को रोम के सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका में दफन किया गया। इससे पहले यहां प्रार्थना सभा रखी गई। जिस जगह पोप फ्रांसिस के शव को दफनाया गया, यह सेंट पीटर्स स्क्वायर से करीब 4 किमी दूर है। यहां दोपहर में पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह के अंतिम संस्कार की रस्में शुरु हुई, करीब दो तीन घंटे की रस्मों के बाद उनका शव सेंट पीटर्स बेसिलिका से सेंट पीटर्स स्कॉयर में रखा गया। यहां पोप फ्रांसिस के लिए की गई प्रार्थना में करीब ढाई लाख लोग जुटे।

Pope Francis Funeral

दुनिया के कई दिग्गज नेता पहुंचे

पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। ट्रम्प के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। इनके अलावा भी कई देशों के प्रतिनिधियों ने पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई दी। प्रार्थना सभा के दौरान बताया गया कि पोप फ्रांसिस ने वह मानते थे कि चर्च सभी का घर है। जिसके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।

क्या थी पोप फ्रांसिस की अंतिम इच्छा?

रोम में पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को दफनाया गया। यह कब्र बेहद साधारण है और इस पर सिर्फ फ्रांसिसस लिखा गया। पोप फ्रांसिस की कब्र साधारण होने की वजह उनकी अंतिम इच्छा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोप फ्रांसिस ने अपनी अंतिम इच्छा में यही कहा था कि उन्हें जमीन में साधारण कब्र बनाकर दफनाया जाए। कब्र पर केवल फ्रांसिसस लिखा जाए। दरअसल यह पोप फ्रांसिस के नाम का लैटिन वर्ड है। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था, तब से उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी थी। शनिवार को पार्थिव देह को दफनाया गया।

यह भी पढ़ें: Iran Port Explosion: ईरान के राजई बंदरगाह पर भीषण धमाका, अब तक 500 से ज्यादा लोग घायल

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में जंग की आहट? पुतिन की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन, क्या रूस को पहले से है कोई खुफिया भनक?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज