Thursday, July 24, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Political Party Funding: भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के चंदे में बढ़ोतरी ! क्या कह रही ADR रिपोर्ट ?

राजनीतिक दलों को पिछले वित्त वर्ष में कितना चंदा मिला? इसको लेकर ADR रिपोर्ट सामने आई है।
featured-img

Political Party Funding: राजनीतिक दलों को पिछले वित्त वर्ष में कितना चंदा मिला? इसको लेकर ADR रिपोर्ट आई है। इसमें भाजपा को मिलने वाली चंदे की रकम में बड़ा इजाफा देखने को मिला। (Political Party Funding) मगर पिछले साल के मुकाबले डोनेशन में बढ़ोतरी की बात करें तो भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के चंदे में बढ़ोतरी हुआ है। जबकि आप को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राजनीतिक दलों को डोनेशन को लेकर ADR रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ? तफ्सील से समझिए...

भाजपा को 2243 करोड़ रुपए चंदा

भाजपा को इस वित्त वर्ष में चंदे में 2243 करोड़ रुपये मिले हैं। जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR)रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक दलों ने 20 हजार रूपए से ऊपर के डोनेशन का ब्यौरा चुनाव आयोग को मुहैया करवाया। इसके अनुसार पूरे फाइनेंशियल ईयर में राजनीतिक दलों को 2544.278 करोड़ से ज्यादा का डोनेशन मिला।

BJP से ज्यादा कांग्रेस के चंदे में वृद्धि !

ADR रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपए के मुकाबले भाजपा को मिलने वाला चंदा 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपए हो गया। इस हिसाब से भाजपा के डोनेशन में 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कांग्रेस को मिलने वाला चंदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपए हो गया, यानी कांग्रेस के डोनेशन में 252.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Political Party Funding

कांग्रेस को 281.48 करोड़ रु. का चंदा

राजनीतिक दलों को पिछले वित्त वर्ष में मिले डोनेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो राष्ट्रीय दलों को 2,544.28 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। जो 12,547 दानदाताओं ने दिया। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 199 प्रतिशत ज्यादा है। बीजेपी के ही घोषित दान का कुल हिस्सा 88 फीसदी है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही है, कांग्रेस को 1994 लोगों से 281.48 करोड़ रुपए का चंदा मिला। जो भाजपा को मिले चंदे के मुकाबले काफी कम है।

AAP को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

वित्त वर्ष 2023-24 में आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी के चंदे में भारी गिरावट आई है। ADR रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में आम आदमी पार्टी को मिले चंदे में 70.18 फीसदी की कमी आई है। आप के डोनेशन में 26.038 करोड़ रुपए की कटौती हुई है। आम आदमी पार्टी को करीब 11 करोड़ रुपए का ही डोनेशन हासिल हुआ।

यह भी पढे़ं: Rahul Gandhi: 'मोदीजी ने दिया अमेरिकी टैरिफ का करारा जवाब...' कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान

यह भी पढे़ं: Vania Agarwal: वानिया अग्रवाल की दुनिया में क्यों हो रही चर्चा ? सत्या नडेला से क्यों भिड़ गई भारतीय मूल की

ट्रेंडिंग खबरें

जगदीप धनखड़ के बाद कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? चुनाव आयोग हुआ एक्टिव?

संसद मानसून सत्र : आज पेश हो सकता है स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल! केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया पेश करेंगे बिल!

रोज़ाना पनीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक , जानिए एक्सपर्ट की राय

मानसून के मौसम में ये 5 जगहें किसी जन्नत से नहीं है कम, घूमने का जरूर बनाए प्लान

भारत में नदी क्रूज पर्यटन में वृद्धि, 2027 तक 51 नए सर्किट की योजना

Festivals In August: रक्षाबंधन से लेकर हरतालिका तीज तक, देखें अगस्त के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

सावन महीने में इस दिन है नाग पंचमी, जानिए क्यों और कैसे करें नागों की पूजा

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज