• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

दुनिया की सबसे ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का PM मोदी ने किया अनावरण, जानें मूर्ति की खासियत

Ram Statue in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने पहले उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर "लक्ष गीता पाठन" में भाग लिया। इसके बाद पीएम मोदी गोवा पहुंचे। पीएम...
featured-img

Ram Statue in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने पहले उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर "लक्ष गीता पाठन" में भाग लिया। इसके बाद पीएम मोदी गोवा पहुंचे। पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। दुनिया की सबसे ऊंची प्रभु श्रीराम की यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है।

कांस्य से बनाई गई हैं भगवान राम की यह प्रतिमा

श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का पीएम मोदी ने अनावरण किया। इस प्रतिमा को मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। भगवान राम की यह प्रतिमा कांस्य से बनाई गई हैं। गोवा के पुर्तगाली इलाके में स्थित हैं श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ। इस प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ की 550 वर्षों की परंपरा को के बारे में कहा कि यह जानकर बहुत गर्व होता है कि इस संस्थान ने कई चक्रवातों और चुनौतियों का सामना किया है।

पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

प्रतिमा के अनावरण के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ अपनी स्थापना की 550वीं वर्षगाठ मना रहा है। बीते 550 वर्षों में इस संस्था ने समय के कितने ही चक्रवात झेले हैं। युग बदला, दौर बदला, देश और समाज में कई परिवर्तन हुए लेकिन बदलते युगों और चुनौतियों के बीच इस मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई, बल्कि मठ लोगों को दिशा देने वाला केंद्र बनकर उभरा और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।'

ये भी पढ़ें:

भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, देखें कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज