नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार चुनाव में NDA या महागठबंधन, किसकी बनेगी सरकार..? फलोदी सट्टा बाजार का आकलन!

Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी हैं। बिहार में अगले महीने की शुरुआत में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर...
10:22 AM Oct 21, 2025 IST | Surya Soni
Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी हैं। बिहार में अगले महीने की शुरुआत में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर...

Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी हैं। बिहार में अगले महीने की शुरुआत में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को. मतगणना 14 नवंबर को होगी। ऐसे में इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी..? ये सवाल बिहार की जनता के साथ पूरे देश के लोगों में दिमाग में आ रहा हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav) का आकलन भी सामने आया हैं।

फलोदी सट्टा बाजार का आकलन!

देश के चुनाव हो फिर किसी राज्य के चुनाव.. फलोदी सट्टा बाजार के आकलन पर भी कई लोगों की निगाहें टिकी होती हैं। अब जब देश के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं। वैसे ही सट्टा बाजार का आकलन भी सामने आया हैं। जहां एक तरफ NDA एक बार फिर नीतीश कुमार के चेहरे में बिहार में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस पार्टी का सहयोग देखने को मिल रहा हैं। अब लोग इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी..?

NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार..?

बिहार चुनाव को लेकर जो सट्टा बाजार का शुरूआती अनुमान हैं उसमें महागठबंधन के होश उड़ सकते हैं। क्योंकि सट्टा बाजार का जो अनुमान हैं उसमें NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बताई जा रही हैं। बता दें सट्टा बाजार में NDA को 145 सीट मिलने के बराबर के भाव हैं। ऐसे में सट्टा बाजार के मुताबिक बिहार में इस बार नीतीश कुमार एक बार फिर वापसी करने का अनुमान हैं। अगर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सही होती हैं तो महागठबंधन को बिहार में तगड़ा झटका लग सकता हैं।

सट्टा बाजार का अनुमान कितना सटीक..?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सट्टा बाजार का अनुमान चुनाव को लेकर कितना सटीक हैं ये तो आने वाले समय ही पता चलेगा.. लेकिन इससे पहले चुनावी सट्टा बाजार के अनुमान कभी सही रहे हैं तो कभी चुनाव परिणाम के बिल्कुल उलट रहे.. ऐसे में अभी चुनाव में 15 दिनों का समय बचा.. ऐसे में चुनाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जिसके बाद सट्टा बाजार का अनुमान में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

NDA ने इस प्रकार किया सीटों का वितरण

बिहार विधानसभा को लेकर अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, जिसको लेकर रविवार को NDA ने सीटों का वितरण पूरा किया। इस बार बिहार में बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर चुनाव लड़ना तय किया हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की RLM- 6 सीटों पर और जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे

गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

Tags :
Bihar Chunav 2025 Phalodi SattaBihar Chunav Phalodi SattaBihar Chunav Satta BAZARBJP vs congressCongressPhalodi Satta BazaarPhalodi Satta Bazar Bihar ChunavPhalodi Satta Bazar Bihar Chunav 2025Phalodi Satta Bazar Bihar ELECTIONPhalodi Satta Bazar Bihar ELECTIONS 2025phalodi satta market

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article