Javed Akhtar: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन करना सही या गलत? बोले जावेद अख्तर

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 April 2025 9:49 PM IST
Javed Akhtar: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन करना सही या गलत? बोले जावेद अख्तर
X
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। (Pahalgam Terror Attack) पाकिस्तानी आर्टिस्ट को भारत में बैन करने पर भी बहस छिड़ी हुई है। भारत में फवाद खान की अबीर गुलाल की रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। इस बीच पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन करना सही है या गलत? इस बात पर संगीतकार और साहित्यकार जावेद अख्तर का बयान आया है।

फवाद खान की अबीर गुलाल भारत में बैन

पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे भारत में आक्रोश है। भारत और पाकिस्तान के बीच भी तल्खी बढ़ गई है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। सिंधु जल समझौता तक रोक दिया गया है। पाकिस्तानी आर्टिस्ट को भारत में बैन करने पर भी बहस छिड़ी हुई है। भारत ने फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की देश में रिलीज पर रोक लगा दी है। इस बीच पाकिस्तानी आर्टिस्ट को भारत में बैन करने पर जारी बहस को लेकर अब साहित्यकार, संगीतकार जावेद अख्तर ने रिएक्शन दिया है।

पाक आर्टिस्ट पर क्या बोले जावेद अख्तर?

गीतकार-साहित्यकार जावेद अख्तर ने भारत में फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को बैन करने के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट को लेकर छिड़ी बहस पर बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान में जन्मे कवि फैज मोहम्मद से लेकर नुसरत फतेह अली खान, गुलाम अली तक भारत आ चुके हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के यह कवि-गजल गायक जब भी भारत आए, यहां इनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मगर पाकिस्तान में ऐसा नहीं हुआ।
Pahalgam Terror Attack

लता मंगेशकर कभी पाकिस्तान नहीं गईं !

जावेद अख्तर ने कहा कि भारत की लता मंगेशकर को पाकिस्तान में बहुत पसंद किया जाता था। पाकिस्तान के कई कवियों ने लता मंगेशकर पर कविताएं भी लिखीं। मगर लता मंगेशकर ने पाकिस्तान में परफॉर्म नहीं किया। इसकी वजह पाकिस्तान की तरफ होने वाली रुकावटें थीं। जो ठीक नहीं थीं। हालांकि इसके साथ ही जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की आर्मी और कट्टरपंथी चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच दीवार खड़ी हो जाए। पाकिस्तानी यह नहीं देख पाएं कि भारत में हर नागरिक को कितनी फ्रीडम है। ऐसे में पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन कर हम किसे खुश करना चाहते हैं?
यह भी पढ़ें: Delhi: आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए आर्मी को पूरी छूट ! हाईलेवल मीटिंग के बाद क्या बोले प्रधानमंत्री?
यह भी पढ़ें: Anti Armor Wepon: एक सैनिक ही उड़ा देगा दुश्मन का टैंक ! भारत को मिला एंटी आर्मर वेपन
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story