संसदीय समिति को दी भारत-पाक सैन्य संघर्ष की जानकारी, विदेश सचिव ने क्या कहा?

Vivek Chaturvedi
Published on: 19 May 2025 7:55 PM IST
संसदीय समिति को दी भारत-पाक सैन्य संघर्ष की जानकारी, विदेश सचिव ने क्या कहा?
X
Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम होने के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति को सैन्य संघर्ष के बारे में जानकारी दी। (Operation Sindoor) इस दौरान इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया गया। वहीं भारत- पाकिस्तान के बीच संघर्ष से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के साथ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और AIMIM के सांसद भी मौजूद रहे।

संसदीय समिति से विदेश सचिव की वार्ता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बारे में संसदीय समिति को जानकारी दी। संसदीय समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की। संसद की स्थायी समिति की इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी की अपराजिता सारंगी और अरुण गोविल शामिल हुए। जिनको विदेश सचिव ने इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों के बारे में बताया।
Operation Sindoor

भारत- पाक में सैन्य संघर्ष की दी जानकारी

संसदीय समिति की बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इसके अलावा सीमा पार सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और क्षेत्रीय स्थिरता पर व्यापक प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष भी हुआ। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को टारगेट करने की कोशिश की। जिसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई एयरबेस को नेस्तनाबूद कर दिया।

अब विदेश जाएगा सर्वदलीय डेलिगेशन

भारत ने सीमापार आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया। इसके तहत POK और पाकिस्तान में कई जगह स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया गया। भारत की इस कार्रवाई में कई आतंकी भी मारे गए। इस बीच भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के बीच 10 मई को सीजफायर हो गया। अब भारत सरकार ने सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर विदेश भेजने का फैसला लिया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के बारे में वैश्विक मंच पर अपनी बात रखेंगे।
यह भी पढ़ें: ISI Spy Nework: PAK कैसे हनी ट्रैप या पैसे का लालच देकर तैयार करता है जासूस?
यह भी पढ़ें: भारतीय रुपए ने लगाई छलांग...डॉलर धड़ाम ! क्या कह रहे मार्केट के एक्सपर्ट?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story