ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर अंतिम संस्कार, राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज उनके पैतृक गांव तेजाखेड़ा में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

Shiwani Singh
Published on: 21 Dec 2024 9:55 AM IST
ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर अंतिम संस्कार, राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक
X
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला (om prakash chautala) का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर हरियाणा सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। जिसके बाद आज से तीन दिन तक सभी स्कूलों और सरकारी कार्यलयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांसे

बता दें कि हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे चौटाला (om prasash chautala pass away) ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसे ली। अस्पताल ले जाने से पहले वे गुरुग्राम स्थित अपने घर पर थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। चौटाला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल में उनका निधन (om prakash chautala death) हो गया। [caption id="attachment_67310" align="alignnone" width="1200"]
ओम प्रकाश चौटाला
ओम प्रकाश चौटाला[/caption]

आज होगा ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार

हरियाण के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला का आज उनके पैतृक गांव सिरसा के तेजाखेड़ा में अंतिम संस्कार (om prakash chautala's funeral) होगा। शुक्रवार शाम को ही उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से लेकर तेजाखेड़ा के लिए रवाना हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हो सकते हैं।

बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी कार्यालय

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक है, जिसके मद्देनजर आज सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं आज जो भी सरकारी कार्यालय खुले होते हैं उन्हें भी बंद रखा गया है।

चौटाला के निधन पर पीएम ने जताया दूख

हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रखने बाले 89 साल के चौटाला (chautala haryana cm) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश की राजनीति में कई वर्षो तक सक्रिय रहें। उन्होंने अपने पिता देवीलाल चौटाला के कार्यों को आगे बढ़ाने काम काम किया।

 84 साल की उम्र में पस की 10वीं की परीक्षा

चौलाना जब साल 2019 में तिहाज़ जेल में बंद थे तब उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में 10वीं की परीक्षी दी थी। उन्होंने सभी पेपर तो दे दिए थे, लेकिन अंग्रेजी का पेपर नहीं दें पाए थे। इसके बाद उन्होंने 86 साल की उम्र में अंग्रेजी की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी और 88 प्रतिशत अंक के साथ उसे पास भी किया। इसी दौरान उन्होंने 12की भी परीक्षा दी थी। उसका भी परिणाम रूका था। जब 12वीं का परिणाम जारी हुआ तो उन्होंने ये एग्जाम भी पास कर लिया।
ये भी पढ़ेंः 
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story