नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश लेकर आई आफत, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी

Mumbai Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 12 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार (25 मई) रात से ही मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है, जो आफत बनकर आई है।
06:48 PM May 26, 2025 IST | Pushpendra Trivedi
Mumbai Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 12 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार (25 मई) रात से ही मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है, जो आफत बनकर आई है।

Mumbai Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 12 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार (25 मई) रात से ही मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है, जो आफत बनकर आई है। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से सड़के लबालब भर गई है। कई नादियां और नालियां भी उफान पर हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश ने मुंबई की 'लाइफलाइन' यानी लोकल ट्रेन की रफ्तार भी धीमी कर दी। फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ा है।

आफत की बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। रविवार 25 मई से ही मुंबई में बारिश का सिलसिला चल रहा है। इससे हालत यह हो गए हैं कि सड़क से लेकर पटरियों तक पर पानी जमा हो गया है। कई निचले इलाकों लबालब हो गए हैं। अस्पताल तक में पानी घुस गया। वहीं, इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है। कई जगहों पर लंबा लंबा जाम लग गया। बारिश की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। मध्य रेलवे की मेन लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनें लगभग 5 मिनट देरी से चल रही हैं। इतना ही नहीं उड़ान सेवाओं पर भी असर पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

स्पाइस जेट ने एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें कहा गया कि यहां आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती है। इसलिए यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस देखने की सलाह दी गई। एयर इंडिया ने भी ऐसी ही सलाह दी। भारी बारिश की वजह से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घरों से नकिलने की अपील की। इसके अलावा BMC और MHADA ने शहर में 96 ऐसी इमारतों की पहचान की, जो बारिश के समय खतरनाक साबित हो सकती हैं।

इस इमारतों को खाली कराकर करीब 3100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा BMC ने 24x7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम एक्टिव कर दिया, जहां किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर नागरिक सूचना दे सकते हैं और सहायता ले सकेंगे। 'मुंबईकरों' को अभी तो बारिश से राहत मिलने की संभावना कम ही लग रही हैं। IMD ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है यानी आने वाले समय में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें: देश में फिर फैल रहा कोरोना...! अब तक एक हजार मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा पेशेंट

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने दिया था VIP ट्रीटमेंट... जासूस यूट्यूबर को लेकर बड़ा खुलासा !

Tags :
Mumbaimumbai local trainMumbai Newsmumbai rainmumbai rain alertmumbai rain newsmumbai rain yellow alertमुंबईमुंबई बारिशमुंबई बारिश अलर्ट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article