Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा फैसला ? PNB फ्रॉड पीड़ितों के नुकसान की भरपाई का रास्ता साफ !

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 April 2025 6:09 PM IST
Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा फैसला ? PNB फ्रॉड पीड़ितों के नुकसान की भरपाई का रास्ता साफ !
X

Mehul Choksi Property Sale:रीब 13 हजार करोड के बैंक फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। (Mehul Choksi Property Sale) मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने भगोडे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्तियों को बेचने की अनुमति दे दी है। अब इन संपत्तियों की बिक्री की जाएगी और इससे मिली रकम से धोखाधड़ी से प्रभावित बैंकों के नाम पर फिक्स डिपॉजिट कराया जाएगा। जिससे पीड़ितों के नुकसान की भरपाई की जा सके।

मेहुल चोकसी की संपत्ति की होगी बिक्री !

पीएनबी बैंक फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर है। मेहुल चोकसी पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस कड़ी में अब मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। जिसके बाद मेहुल चोकसी की करीब ढाई हजार करोड़ से ज्यादा मूल्य की संपत्ति को बेचा जाएगा और इनसे मिली रकम से पीड़ितों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुंबई की विशेष अदालत की ओर से मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ रुपए की संपत्ति को बेचने की अनुमति दी गई है।
Mehul Choksi Property Sale

ED साल 2018 में जब्त कर चुकी संपत्ति

बैंक फ्रॉड के आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कुछ संपत्तियों को ED पहले ही जब्त कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ED की ओर से साल 2018 में मेहुल चोकसी और उसके ग्रुप की 41 संपत्तियों को करीब 1217 करोड़ की राशि के साथ जब्त किया गया था। इनमें मुंबई में फ्लैट, ऑफिस, कोलकाता में मॉल, अलीबाग में फार्म हाउस, महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर, पनवेल और तमिलनाडु के विलुपुरम की संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा हैदराबाद में 170 एकड़ का पार्क, मुंबई के बोरीवली (पूर्व) और सांताक्रूज़ (पूर्व) क्षेत्रों में फ्लैट्स सहित कुछ कारखाने और गोदाम की संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

संपत्ति की बिक्री से नुकसान की भरपाई

मेहुल चोकसी की मालाबार हिल्स वाली प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी की नीलामी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। मेहुल चोकसी का गोकुल अपार्टमेंट मालाबार हिल में डुप्लेक्स फ्लैट है। इसके अलावा मेहुल चोकसी ने यहां अवैध निर्माण भी कर रखा है। हालांकि इस फ्लैट की हालत अब काफी खराब हो चली है। फ्लैट की दीवारों पर बैंक, ED,CBI के नोटिस लगे हुए हैं। अब मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने के बाद इस प्रॉपर्टी को लेकर भी एक्शन लिया गया है। जिससे 13 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड से पीड़ित लोगों के नुकसान की भरपाई हो सके।
यह भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन! जगन रेड्डी की 800 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुश्किलें बढ़ीं!
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृत पाल सिंह को असम से पंजाब क्यों ला रही पुलिस? हट सकता NSA!
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story