बिहार में चुनाव आ रहा है...शुभकामनाएं ! तेजस्वी के बेटे के जन्म पर क्या बोलीं ममता बनर्जी ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 27 May 2025 4:09 PM IST
बिहार में चुनाव आ रहा है...शुभकामनाएं ! तेजस्वी के बेटे के जन्म पर क्या बोलीं ममता बनर्जी ?
X
Mamta Banerjee Met Tejashvi Yadav: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, इससे पहले तेजस्वी और राजश्री यादव की एक बेटी है। अब तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर देशभर के नेता तेजस्वी और लालू को बधाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बेटे के जन्म पर तेजस्वी यादव को बधाई दी। इस दौरान ममता बनर्जी ने क्या कहा? जानिए...

ममता बनर्जी ने की तेजस्वी से मुलाकात

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। राजश्री यादव ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तेजस्वी यादव को बधाई देतीं नजर आईं। ममता बनर्जी तेजस्वी को बधाई देने खुद अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने यहां तेजस्वी के अलावा लालू यादव और राबड़ी देवी से भी मुलाकात की।
Mamta Banerjee Met Tejashvi Yadav

'चुनाव आ रहा है, बच्चा शुभकामना लाया'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव को बेटे के जन्म की बधाई दी। ममता बनर्जी ने कहा कि बहुत ही खुशी का खबर है, तेजस्वी को लड़का हुआ है। अभी चुनाव भी आ रहा है, मेरी शुभकामनाएं हैं। यह बच्चा शुभकामना लेकर आया है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी की पत्नी से कल रात ही बात हुई। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, बच्चा बहुत सुंदर है, क्योंकि उसके माताजी-पिताजी भी ऐसे हैं। ममता बनर्जी ने पूरे गर्मजोशी से तेजस्वी को बधाई दी।

तेजस्वी ने ममता को बताया लोकल गार्जियन

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह करीब नौ महीने से कोलकाता में ही थीं। बेटे के जन्म पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार और देश का प्यार मिल रहा है। उन्होंने बधाई देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। वहीं ममता बनर्जी को लोकल गार्जियन बताते हुए कहा कि उनका पूरा सहयोग मिला। तेजस्वी ने कहा कि मेरी हनुमानजी के प्रति गहरी आस्था है और आज मंगलवार के दिन बेटे ने जन्म लिया है।
यह भी पढ़ें: पटेल को नहीं करने दिया, लेकिन हम करके रहेंगे…पाक के आतंक पर गुजरात से PM मोदी ने भरी हुंकार
यह भी पढ़ें: छत की सीढ़ियों पर बना डाला टॉयलेट! मिस्त्री की इंजीनियरिंग देख लोग बोले- ये क्या कर दिया भाई?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story