LPG Gas Price: घरेलू lPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी...आपके शहर में कितने में मिलेगी रसोई गैस? जानें

Vivek Chaturvedi
Published on: 7 April 2025 5:17 PM IST
LPG Gas Price: घरेलू lPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी...आपके शहर में कितने में मिलेगी रसोई गैस? जानें
X
LPG Gas Price Increase: देश में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब महंगा हो गया है, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। (LPG Gas Price Increase) केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद अब तक दिल्ली में 803 रुपए में मिल रहा रसोई गैस सिलेंडर अब 853 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद किस राज्य में कितने रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? जानते हैं...

घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा

देश में रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है, अब LPG गैस का घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है। अभी तक दिल्ली में घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर 803 रुपए में मिलता था, जो अब 853 रुपए में मिलेगा। सरकार ने कई महीनों बाद रसोई गैस की कीमतों में फेरबदल किया है। इससे पहले मार्च में रसोई गैस के दामों में कटौती की गई थी।

आपके शहर में गैस सिलेंडर कितना महंगा?

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें कल मंगलवार से लागू हो जाएगी। इसके बाद सबसे महंगा रसोई गैस सिलेंडर पटना में मिलेगा। पटना में LPG के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 951 रुपए हो जाएंगे। रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 924 रुपए हो जाएगी। इसी तरह अब भोपाल में 858 रुपए, जयपुर में 856 रुपए, दिल्ली में 853 रुपए, मुंबई में 852 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, चेन्नई में 868 रुपए में घरेलू LPG सिलेंडर मिल पाएगा।
LPG Gas Price Increase

मार्च में 100 रुपए कम किए गए थे दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब एक साल बाद फेरबदल हुआ है। सरकार की ओर से 8 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में करीब 100 रुपए की कटौती की गई थी। जिसके बाद घरेलू  LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपए से घटकर 803 रुपए रह गई थी। घरेलू LPG सिलेंडर के अलावा एक अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी कटौती की गई थी। जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 44 रुपए सस्ता हुआ था। अब करीब एक साल बाद घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा!, सरकार ने दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का लिया फैसला
यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पर तत्काल सुनवाई करने से SC का इंकार, अब तक कुल 11 याचिकाएं दायर
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story