Kuwait Citizenship: सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता रद्द ! कुवैत ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

Vivek Chaturvedi
Published on: 25 May 2025 6:57 PM IST
Kuwait Citizenship: सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता रद्द ! कुवैत ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
X
Kuwait Citizenship New Rule: कुवैत में रह रही सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता रद्द कर दिए जाने की खबर है। इनमें कई महिलाओं को पता भी नहीं लगा कि उनकी नागरिकता खत्म हो चुकी हैं (Kuwait Citizenship New Rule) और अब वह कुवैत की नागरिक नहीं रही हैं। कुवैत में किन महिलाओं की नागरिकता रद्द की गई है? कुवैत ने ऐसा कदम क्यों उठाया है? जानिए...

सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता रद्द

कुवैत में सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता को रातों रात रद्द कर दिया गया। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें बैंक ट्रांजेक्शन कैंसल होने पर अपनी नागरिकता जाने का पता लगा। कुछ महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हुआ, तब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि उनकी नागरिकता समाप्त की जा चुकी है। इसके बाद इन महिलाओं में हड़कम्प मच गया। महिलाओं को पहले तो समझ ही नहीं आया कि आखिर कैसे उनकी नागरिकता रद्द कर दी गई। मगर अब महिलाओं को इसकी जानकारी मिल गई है।
Kuwait Citizenship New Rule

शादी के आधार पर नागरिकता नहीं

नागरिकता नियमों में कुवैत ने बड़ा बदलाव किया है। कुवैत के नए नागरिकता नियमों के मुताबिक कई महिलाओं की नागरिकता को रद्द किया गया है। इनमें ज्यादातर वो महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कुवैत के पुरुषों से शादी करने के बाद कुवैत की नागरिकता हासिल की थी। कुवैत ने शादी के बाद नागरिकता पाने वाली सैकड़ों महिलाओं की नागरिकता को अब रद्द कर दिया है। इन महिलाओं को अब कुवैत की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी बंद हो गया है।

ब्लड रिलेशन पर ही मिलेगी नागरिकता

नए नियमों के मुताबिक अब कुवैत में सिर्फ उन्हीं लोगों को नागरिकता मिल सकती है, जिनका कुवैत के लोगों के साथ ब्लड रिलेशन है। ऐसे में शादी के आधार पर नागरिकता पाने वाली महिलाओं की नागरिकता को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अब कुवैत में सरकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो ब्लड रिलेशन के हिसाब से कुवैत के नागरिक हैं। शादी के आधार पर नागरिकता नहीं मिलेगी और इस तरह के मामलों में सरकारी मदद भी नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: अब क्या प्लान बना रहा पाकिस्तान? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
यह भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा पर किया एक और हमला, हुई 14 लोगों की मौत
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story