Kashmir: बादल फटा, भूस्खलन...नेशनल हाई-वे बंद ! जम्मू कश्मीर में अंधड़-बारिश से बदला मौसम

Vivek Chaturvedi
Published on: 2 May 2025 5:36 PM IST
Kashmir: बादल फटा, भूस्खलन...नेशनल हाई-वे बंद ! जम्मू कश्मीर में अंधड़-बारिश से बदला मौसम
X
Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर में आज मौसम अचानक पलट गया। रामबन इलाके में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। चंबा सेरी में भू स्खलन से हाई-वे ठप हो गया। (Jammu Kashmir Weather Update) हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू कश्मीर में मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। यहां कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई। शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में बदलाव देखने को मिला।

रामबन में बादल फटा, बाढ़ जैसे हालात

जम्मू कश्मीर में आंधी-बारिश की चेतावनी बिल्कुल सही साबित हुई। कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को बादल फट गया। बादल फटने की घटना सेरी रामबन के ऊपरी हिस्सों में हुई, इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। चंबा सेरी के पास नेशनल हाई-वे 44 पर भूस्खलन हो गया। इससे नेशनल हाई-वे पर यातायात बंद करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बादल फटने से किसी को कोई नुकसान की खबर नहीं है। Jammu Kashmir Weather Update

चंबा में भूस्खलन से हाई-वे हुआ बंद

चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन की वजह से आवागमन ठप हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दोनों तरफ से यातायात को रोकना पड़ा। अचानक भूस्खलन होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि भूस्खलन की सूचना पर बचाव टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हाई-वे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद हाई-वे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

तेज अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

जम्मू कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां कई इलाकों में अंधड़ बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए डल झील, वुलर झील सहित अन्य झीलों में शिकारा, नौका विहार ना करने की अपील की। मौसम विभाग के मुताबिक डल झील और आसपास के इलाके में तेज अंधड़ आने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। यह भी पढ़ें: सिंधु नदी पर बन रही नहरों पर मचा है भारी बबाल, क्यों पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उबल रहा है आक्रोश? यह भी पढ़ें: क्या है अमेरिका वाली वो हाईटेक 'समुद्री आंख', जो अब भारत के पास भी होगी? हिंद महासागर से लेकर अरब
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story