अब क्या प्लान बना रहा पाकिस्तान? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Vivek Chaturvedi
Published on: 25 May 2025 6:35 PM IST
अब क्या प्लान बना रहा पाकिस्तान? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
X
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को भारत से करारा जवाब मिला। पाकिस्तान की ओर से भारत पर किया गया हर हमला नाकाम रहा।(India Pakistan Tension) जबकि भारत ने पहले मिसाइल अटैक कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। मगर पाकिस्तान अब फिर से नया प्लान बना रहा है। पाकिस्तान क्या प्लान कर रहा है? जानिए...

चीन की मदद से पाक का नया प्लान

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही सैन्य संघर्ष देखने को मिला। जिसमें पाकिस्तान को भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिला। इसके बाद पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए गिडगिडाने लगा और भारत ने भी पाकिस्तान की इस गुहार को मान लिया। जिसके बाद दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। मगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पाकिस्तान फिर से भारत से मुकाबले के लिए नई प्लानिंग कर रहा है। इसमें वो चीन की मदद लेगा।
India Pakistan Tension

क्या है पाकिस्तान की नई प्लानिंग?

पाकिस्तान भारत को लेकर क्या प्लान कर रहा है? इसका खुलासा अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान पड़ोसी देश के साथ फिर से झड़प कर सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान की नई प्लानिंग में सीमावर्ती तनाव, कश्मीर को लेकर आक्रामक बयानबाजी भी शामिल है। जिसकी वजह से एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण

पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण में भी जुटा है। पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर वैपन की सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है। पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है। यही वजह है कि पाकिस्तान भारत की परंपरागत सैन्य क्षमता से मुकाबला करने के लिए अब नए सिरे से तैयारी कर रहा है। इसमें उसे सबसे ज्यादा उम्मीद चीन से है, क्योंकि पाकिस्तान चीन के आर्थिक और सैन्य निवेश का सबसे बड़ा लाभार्थी है।
यह भी पढ़ें: दुनिया को भारत की दवाओं पर भरोसा...फार्मा सेक्टर में चीन को पछाड़ भारत ने जमाया सिक्का !
यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी यूट्यूबर संग मिलकर कर रही थी ये काम!
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story