आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन...! भारत का दुनिया में रुतबा, बना चौथी अर्थव्यवस्था

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 May 2025 4:40 PM IST
आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन...! भारत का दुनिया में रुतबा, बना चौथी अर्थव्यवस्था
X
India Fourth Economy In World: भारत का रुतबा अब दुनिया में दिख रहा है। भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अर्थव्यवस्था के लिहाज से भारत से आगे हैं। (India Fourth Economy In World) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल अकाउंट से इस बात की जानकारी शेयर की। CM रेखा गुप्ता ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है।

भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकोनॉमी

भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 4.187 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ भारत की यह उपलब्धि काफी अहम है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही इकॉनोमी के मामले में भारत से आगे हैं। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की इस उपलब्धि की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। PM मोदी के साहसिक फैसले, दृढ़ संकल्प और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है।
India Fourth Economy In World

अब तीन कौनसे देश भारत से आगे?

IMF के मुताबिक भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। जापान की अर्थव्यवस्था 4.186 ट्रिलियन डॉलर है। अब भारत से सिर्फ तीन ही देश आगे हैं। इनमें अमेरिका की अर्थव्यवस्था 30.57 ट्रिलियन डॉलर की है। चीन दूसरे नंबर पर है, उसकी अर्थव्यवस्था 19.231 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं 4.744 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था जर्मनी की है। ब्रिटेन छठवें, फ्रांस सातवें, इटली आटवें, कनाड़ा नौवें और ब्राजील 10वें स्थान पर हैं।

2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

साल 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। IMF के अनुमान के मुताबिक तब GDP का साइज बढ़कर 5,069.47 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। साल 2028 तक भारत की GDP का आकार 5,584.476 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इसी के अनुमान के मुताबिक साल 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2% रह सकती है। फिलहाल भारत आधिकारिक तौर पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जो भारत के लिए किसी खुशखबर से कम नही है।
यह भी पढ़ें: Mock Drill in India: इमरजेंसी मॉकड्रिल से पहले देशभर में अलर्ट, भारत को अमेरिका से मिल गया ग्रीन सिग्नल!
यह भी पढ़ें: Pahalgam: युद्ध होने वाला है...? 1971 के बाद पहली बार नागरिक पूर्वाभ्यास ! क्या मायने?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story