पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आरएमएल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Satyapal Malik Death: कई राज्यों में राज्यपाल के पद पर रहे सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उनका पिछले काफी समय से दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। जम्मू-कश्मीर के अलावा वे बिहार, गोवा और मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे।
आरएमएल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
पिछले काफी दिनों से पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। कई बड़े नेता उनसे हॉस्पिटल में मिलने भी पहुंचे थे। जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त की, तब जम्मू कश्मीर का जिम्मा राज्यपाल सत्यपाल मलिक ही संभाल रहे थे। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कई बड़े नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है।
पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।… pic.twitter.com/32ODPqDZKm
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 5, 2025
दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।''
ये भी पढ़ें:
Bihar Politics: बिहार में RJD पर बना संकट!, तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
.