नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नेपाल में बाढ़ के चलते बिगड़े हालात, अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत

Floods in Nepal: हाल ही में नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नेपाल की स्थिति पूरी तरह पटरी पर लौटी नहीं है। लेकिन इसी बीच नेपाल में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं। पिछले दो-तीन दिन से हो रही लगातार...
02:09 PM Oct 06, 2025 IST | Surya Soni
Floods in Nepal: हाल ही में नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नेपाल की स्थिति पूरी तरह पटरी पर लौटी नहीं है। लेकिन इसी बीच नेपाल में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं। पिछले दो-तीन दिन से हो रही लगातार...

Floods in Nepal: हाल ही में नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नेपाल की स्थिति पूरी तरह पटरी पर लौटी नहीं है। लेकिन इसी बीच नेपाल में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं। पिछले दो-तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। इस आपदा में अब तक नेपाल के 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। देश में मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

इलाम जिले में भूस्खलन की भयावह तस्वीर

नेपाल में पिछले कुछ घंटों में कई जगह भूस्खलन की खबर सामने आ रही हैं। नेपाल के इलाम जिले में इस आपदा का व्यापक असर देखने को मिला हैं। बता दें इलाम जिले में भूस्खलन की भयावह तस्वीर सामने आई। यहां मलबे से अब तक 43 शव बरामद किए गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से पूर्वी नेपाल में आठ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

नेपाल सरकार ने मुआवजे का किया एलान

नेपाल में आई इस प्राकतिक आपदा में कई लोगों की जान चली गई। नेपाल सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए Gen-Z की मदद लेने का फैसला किया है। इसके अलावा नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए तैनात किया गया है। नेपाल में इस बाढ़ में मरने वाले लोगों के लिए सरकार ने मुआवजे एलान किया हैं। मारे गए लोगों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप से 2,00,000 नेपाली रुपये (NR) देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:

चुनाव की तारीखों का नहीं हुआ एलान, CEC बोले- किसी भी बूथ पर नहीं होंगे 1200 से ज्यादा वोट

Tags :
evacuations in Nepalfloods in IlamKoshi Province Police Officelandslides in Eastern Nepalmonsoon casualtiesNepalNepal floodNepal MonsoonNepal news hindiNepal RainNepal rain news hindiNepal rain update newsनेपालनेपाल न्यूज हिंदीनेपाल बाढ़

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article